newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video:’ये दूसरी जया बच्चन…’, तापसी पन्नू का वीडियो देख भड़का लोगों का गुस्सा, अब जमकर उड़ा रहे एक्ट्रेस की खिल्ली

Video: एक्ट्रेस तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म ‘दोबारा’ में नजर आई थीं। ये फिल्म अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म की गिरती कमाई को लेकर भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। कई बार तो एक्ट्रेस फिल्म को लेकर किए गए मीडिया पर्सन के सवालों पर भी भड़कती हुई दिखाई दी थी।

नई दिल्ली। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की गिनती उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में होती हैं जो कि अपने नरम स्वभाव से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस हर किसी के साथ प्रेम भाव से मिलती और बात करती है। लोगों को भी एक्ट्रेस का ये मिलनसार स्वभाव काफी पसंद आता है। हालांकि बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने इस स्वभाव से उलट ही नजर आ रही है। कुछ समय पहले तक लोगों के साथ प्यार से मिलने वाली तापसी अब जब भी मीडिया के सामने आती है तो चिड़कर या तो कुछ जवाब दे जाती है या तो कोई नया बवाल खड़ा कर देती है। बीते दिनों एक्ट्रेस के कई ऐसे वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो फोटोग्राफर के साथ नाराज होकर गुस्सा दिखा रही थीं। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

दरअसल इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को खुले भीगे बालों में बिल्डिंग से निकलकर गाड़ी की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही एक्ट्रेस पैपराजी से बात करती हुई कार में बैठने की कोशिश करती है तो वो फोटोग्राफर्स की वजह से गेट बंद नहीं कर पाती। वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन एकदम बदल जाते हैं और वो चिड़ते हुए कहने लगती है ‘ऐसे मत करो’। तापसी एक नहीं तीन बार ‘ऐसे मत करो’ दोहराती है। एक्ट्रेस के इसी वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लोग वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा रहे हैं कि पता नहीं किस बात का घमंड है इतना। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने तो तापसी पन्नू की तुलना अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन से की है।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

यहां देखें वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

हिमांशु नाम के एक यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यों फोटो निकालने को जाना, ऐसे लोगों का’।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

रूची नाम की एक महिला यूजर ने लिखा, ‘ये दूसरी जया बच्चन है’।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

एक यूजर ने तो एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘एक मूवी तो चल नहीं रही’।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस बर्ताव पर हैरानी जताते हुए लिखा, तापसी पन्नू को हुआ क्या है। पहले ये बहुत शांत और कूल थी। पर अब मैंने कुछ वीडियोज देखीं जिसमें ये मीडिया और कैमरा पर्सन से लड़ रही है।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

विराज नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आज जैसे लोगों ने ही इनको सिर पर चढ़ाया है क्योंकि आप ही इनके पीछे जाते हैं, इसलिए इनके भाव बढ़ गए हैं। अब आप भी पीछे हो जाओ’।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

एक यूजर ने एक्ट्रेस का वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा, ”इतना घमंड राम-राम।

Taapsee Pannu Got Angry On Paps

आपको बता दें, एक्ट्रेस तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म ‘दोबारा’ में नजर आई थीं। ये फिल्म अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म की गिरती कमाई को लेकर भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। कई बार तो एक्ट्रेस फिल्म को लेकर किए गए मीडिया पर्सन के सवालों पर भी भड़कती हुई दिखाई दी थी, अब एक बार फिर एक्ट्रेस का ऐसा ही चिड़चिड़ापन वाला नेचर दिखा है।