newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupam Kher Best Movies: अनुपम खेर की इन बेहतरीन फिल्मों को देख आप भी हो जाएंगी उनकी एक्टिंग के फैन

Anupam Kher Best Movies: इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला से ही कंपलीट की उसके बाद यह एनएसडी से अपना स्नातक पूरा किया। अभिनेता ने मधुमालती से पहले शादी की लेकिन इनकी शादी ज्यादा चली नहीं फिर इन्होंने किरण खेर से दूसरी शादी की। दोनों की शादी अब काफी अच्छी चल रही है।

नई दिल्ली। अनुपम खेर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी है। एक्टर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। एक्टर के पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे वह पेशे से कलर्क थे। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला से ही कंपलीट की उसके बाद यह एनएसडी से अपना स्नातक पूरा किया। अभिनेता ने मधुमालती से पहले शादी की लेकिन इनकी शादी ज्यादा चली नहीं फिर इन्होंने किरण खेर से दूसरी शादी की। दोनों की शादी अब काफी अच्छी चल रही है। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है इनकी शानदार फिल्मों के बारे में-

द कश्मीर फाइल्स-

यह फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म से कई हिंदुओं ने कनेक्ट किया था। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को विवेक अग्नहोत्री ने डायरेक्ट किया। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के ऊपर थी जिनकी काफी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

ऊंचाई-

फिल्म ऊंचाई जिसमें अनुपम खेर के अलावा परिणिती चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सारीका, बोमन ईरानी जैसे कलाकार मौजूद है। यह फिल्म सूरज बरजात्या की फिल्म है। इस फिल्म को 11 नवंबर 2022 को रिलीज की गई थी।

सारांश-

फिल्म सारांश  को महेश भट्ट ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म में अनुपम खेर, सोनी राजदान, मदन जैन, सुहास भालेकर, आलोक नाथ जैसे कलाकार है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।

कार्तिकेय 2-

फिल्म कार्तिकेय 2 जो कि भारतीय तेलुगु भाषा की रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम परमेश्वरन् और अनुपम खेर हैं। यह फिल्म 13 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी।

अ वेन्सडे

अ वेन्सडे फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर के अलावा नसुरुद्दीन शाह, जिमी शेरगिल, दीपल शॉ, आमिर बसीर और आलोक नरुला है। यह फिल्म 5 सितंबर 2008 को रिलीज हुई थी।