
नई दिल्ली। शाहरुख खान की पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद उनकी जो बड़ी फिल्म रिलीज़ होने वाली है उसका नाम है जवान। जवान फिल्म भी शाहरुख खान की उन फिल्म में से है जिसका दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। इसे साउथ के डायरेक्टर एटली बना रहे हैं और इस फिल्म की रिलीज़ डेट जून में रखी गई है। हालांकि खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे भी बढ़ाया जाएगा। वहीं आपको बता दें पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने अब शाहरुख खान की फिल्म जवान में काम करने से मना कर दिया है। जिसका मतलब ये है कि अब हमें शाहरुख खान के साथ अल्लू अर्जुन देखने को मिलने वाले नहीं हैं। क्या है पूरी खबर यहां हम आपको बतांएगे।
आज से कुछ दिन पहले तक ये खबरें चल रहीं थीं कि शाहरुख खान के साथ अल्लू अर्जुन भी जवान फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं। इस खबर के बाद से अल्लू अर्जुन के फैंस काफी उत्साहित दिखे। क्योंकि शाहरुख खान और पुष्पा स्टार को बिग स्क्रीन पर एक साथ देखना किसी के लिए भी एक बेहतरीन अनुभव होने वाला था।
First They Spread Rumors of Allu Arjun Is Doing Cameo in JAWAN, Then They Call it No It’s Not Happening, SRK Was Right Don’t Trust Stupid Gossip. pic.twitter.com/6G0d0uWeOQ
— SRKian Faizy ( FAN ) (@SrkianFaizy9955) March 2, 2023
लेकिन हाल ही में कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जो शाहरुख खान के फैंस को निराश करने वाली हैं। क्योंकि शाहरुख खान की फिल्म में काम करने से अल्लू अर्जुन ने मना कर दिया है। आपको बता दें कि इस साल के अंत में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को भी रिलीज़ होना है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने अल्लू अर्जुन को अपार सफलता दिलाई थी। फिलहाल अल्लू अर्जुन इस समय अपनी फिल्म पुष्पा 2 के लिए इतना व्यस्त हैं कि वो अब शाहरुख खान की फिल्म जवान में चाहकर भी काम नहीं कर सकते हैं।
Allu Arjun Is Not Doing The Special Cameo In Shah Rukh Khan’s #Jawan
–
The Srk-AA Collaboration We All Were Wishing To See Onscreen Is Not Happening pic.twitter.com/4NPluA2gl2— AG MEDIA NEWS (@AGMEDIANEWS) March 2, 2023
अल्लू अर्जुन ने जवान फिल्म में कैमियो करने से मना कर दिया है। जिसका साफ़ कारण अल्लू अर्जुन का बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन ने जवान फिल्म को इंकार काफी सोचने समझने के बाद किया है। हालांकि खबरों में ये बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के लिए भी ये फैसला लेना आसान नहीं था। लेकिन पुष्पा स्टार ने पुष्पा 2 के आगे जवान में शाहरुख खान के साथ काम करने से मना कर दिया।