newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, मेसी जैसे स्टार फुटबॉलर को पीछे कर टॉप में बनाई जगह

Shah Rukh Khan: वहीं हालिया खबर की माने तो TIME Reader Pole 2023 में किंग खान के नाम बड़ी उपलब्धि लगी है। इस पोल में शाहरुख खान की टक्कर कई बड़े सितारों से थी और शाहरुख खान ने उन सभी को पीछे करते हुए पहले नंबर पर जगह बनाई है। यहां हम इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद अच्छा गुजरने वाला है। सबसे पहले तो उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर दमदार बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने करीब 1000 करोड़ रूपये से भी ऊपर का कारोबार वर्ल्डवाइड कर लिया है। वहीं इस साल शाहरुख खान के साथ कुछ दमदार प्रोजेक्ट हाथ में हैं जहां साउथ डायरेक्टर एटली के साथ शाहरुख खान जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना रहे हैं वहीं 3 इडियट्स डायरेक्टर राजू हिरानी के साथ डंकी फिल्म में भी भी शाहरुख खान अपना जलवा दिखाने वाले हैं। वहीं हालिया खबर की माने तो TIME Reader Pole 2023 में किंग खान के नाम बड़ी उपलब्धि लगी है। यहां हम इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आपको बता दें सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम एक नई उपलब्धि दर्ज हो गई है। इस बार उन्होंने कई बड़ी शख्शियत को छोड़कर शीर्ष पर अपना नाम बना लिया है। Time100 के पोल में शाहरुख खान ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है। और टाइम 100 की लिस्ट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली सेलेब्रिटी बन गए हैं। टाइम 100 के रिजल्ट की घोषणा पाठकों के वोट के आधार पर होती है और ऐसे में शाहरुख खान को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।

इस पोल में शाहरुख खान की टक्कर कई बड़े सितारों से थी और शाहरुख खान ने उन सभी को पीछे करते हुए पहले नंबर पर जगह बनाई है। इस सूची में एथलीट सेरेना विलियम्स, मिशेल योह, मार्क जुकरबर्ग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा जैसी बड़ी हस्तीं शामिल थे। टाइम 100 की इस लिस्ट में जहां शाहरुख खान टॉप पर हैं वहीं दूसरे स्थान पर महसा अमिनी हैं जिनकी उम्र महज़ 22 वर्ष है। तीसरे स्थान पर ससेक्स के ड्यूक और चौथे स्थान पर डचेस प्रिन्स हैरी और मेघन हैं। इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी हैं।

शाहरुख खान को करीब 4 प्रतिशत वोट्स मिले हैं वहीं दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने वाली महसा को करीब 3 प्रतिशत वोट मिले हैं। प्रिन्स हैरी और मेघन मार्कल को करीब 1.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं फुटबॉलर मेसी को करीब 1.8 प्रतिशत वोट्स ही मिले हैं। इसप्रकार शाहरुख खान एक बार फिर से विश्विख्यात कलाकार बन गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े से बड़े सेलेब को पीछे कर अपना नाम बनाया है।