
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म पठान को हिट करवाने के लिए भगवान के दरबार पर अर्जी लगाने के लिए पहुंचे रहे है। हाल ही में किंग खान मां वैष्णो देवी के दर पर दर्शन करने पहुंचे थे। जिसका वीडियो भी सामने आया था। हालांकि वीडियो में उनका चेहरा स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दे रहा था। दरअसल शाहरुख खान अपने चेहरा छिपाकर माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे थे। भीड़ से बचने के लिए किंग खान ने ऐसा किया। इसी बीच अब मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद अभिनेता शाहरुख की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो माथे पर टीका लगाते हुए नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि किंग खान सिर पर कैप और बरगंडी कलर की स्वेटर में दिखाई दे रहे है और माथे पर टिका लगाई हुए दिखाई दे रहे है। अब उनकी इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स शाहरुख के मां वैष्णो देवी के दरबार पर पहुंचने पर फिल्मी स्टंट करार दे रहे है और उनकी खिंचाई कर रहे है। वहीं कुछ यूजर्स एक्टर की तारीफ भी कर रहे है।
View this post on Instagram
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, बॉलीवुड वालों को मंदिर की तब याद आती है जब उनकी मूवी चलती नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा, Nice Stunt मूवी आने वाली है पठान तो तैयारी चल रही है बायकॉट नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि सोमवार को ही फिल्म पठान का पहला सॉन्ग बेशरम रंग रिलीज हुआ है। इस गाने में दीपिका हॉट अवतर देखने को मिला। हालांकि गाने के रिलीज होते ही। सोशल मीडिया पर फिल्म पठान के बायकॉट करने की मांग उठने लगी। दरअसल एक दिन पहले ही शाहरुख खान के मां वैष्णो देवी के दर पर पहुंचे थे, यही वजह लोग इससे एक पक्ष को खुश करने से जोड़कर देख रहे है। शायद किंग भी अब जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है ऐसे में वो खुद अब भगवान के भरोसे होते दिखाई दे रहे है।
गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान फिल्म पठान की शूटिंग पूरी करने के बाद सऊदी अरब पहुंचे थे जहां उन्होंने मक्का उमराह किया था। सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीर और वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। शाहरुख ने सफेद कपड़ा ओढ़ा हुए दिखाई दिए थे और फेस पर मास्क लगाए नजर आए थे।
And here is SRK ?pic.twitter.com/BsrnhQuN0t
— Dis…… (@DisFiLe_) December 1, 2022
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में है। फिल्म में किंग खान एक एजेंट के रूप में दिखाई देंगे, जबकि जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन के किरदार में है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।