Connect with us

मनोरंजन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने बताया अगर पठान फ्लॉप होती तो वो ये बिजनेस शुरू कर देते

Shah Rukh Khan: इसके अलावा दीपिका पादुकोण को भी खूब सराहा गया है। शाहरुख खान ने इस दौरान ये भी बताया है कि अगर पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं करती तो शाहरुख खान क्या करते यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

Published

नई दिल्ली। पठान फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। जहां पर शाहरुख खान के फैंस का बोलबाला है। और लगातार शाहरुख खान के फैंस फिल्म को चीयर्स कर रहे हैं। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म करीब 500 करोड़ रूपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। इस दौरान शाहरुख खान फैंस से ह्यूमर्स अंदाज़ में रूबरू हुए हैं। फैंस ने शाहरुख -शाहरुख के खूब नारे लगाए। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को भी खूब सराहा गया है। शाहरुख खान ने इस दौरान ये भी बताया है कि अगर पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं करती तो शाहरुख खान क्या करते यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

शाहरुख खान ने बताया कि चार साल इस फिल्म को बनाने में इसलिए लगे क्योंकि जब वो उनकी पिछली फिल्म फ्लॉप हुई तो लोगों ने सोचा कि शाहरुख खान भी फ्लॉप हो गया। शाहरुख खान का करियर खत्म हो गया। तो मैंने सोचा कि मैं कुछ और बिजनेस करूं। तो मैंने खाना बनाना और सीखना शुरू कर दिया। मैंने सोचा कि मैं अपना एक रेस्टोरेंट का धंधा शुरू कर दूं।

मैं सिद्धार्थ आनंद और दीपिका और जॉन अब्राहम को खाना बनाकर खिलाता था। नए- नए डिश बनाकर मैं इन्हें खिलाता था। तो मैं इसीलिए चार साल से नहीं दिख रहा था क्योंकि मैंने सोचा कि अब तो मेरी फ्लॉप हो गई और करियर भी फ्लॉप हो गया तो सोचा कुछ और बिजनेस शुरू कर दूं। शाहरुख खान ने इस दौरान चार सालों के ब्रेक का राज़ तो बताया। इसके अलावा गाना गाते भी नज़र आए।

शाहरुख खान अपने फैंस के साथ इस दौरान बहुत खुश नज़र आए। फैंस ने भी उनका खूब चीयर्स किया। शाहरुख खान की फिल्म अब 300 करोड़ रूपये का बिजनेस करने वाली है। इसके अलावा शाहरुख खान भी अब सलमान खान और आमिर खान के साथ में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस दौरान शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम की भी खूब तारीफ़ की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement