newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shahnawaz Pradhan Death: मिर्ज़ापुर एक्टर शाहनवाज़ प्रधान का हुआ निधन, निभाया था गुड्डू भैया के ससुर का किरदार

Shahnawaz Pradhan Death: हमारे सामने ये खबर आज सुबह आई जब पता चला कि शाहनवाज़ प्रधान इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं एक खबर तेलुगु सिनेमा जगत से आ रही है जहां तेलुगु की जानी-मानी कलाकार के बेटे का एक रोड दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नई दिल्ली। जब भी किसी की मृत्यु की खबर आती है पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है। ऐसा लगता है आखिर बॉलीवुड इंडस्ट्री से उस तरह के कलाकार क्यों चले जाते हैं जिन्होंने अच्छे प्रदर्शन करके सभी का दिल बहलाया है। लेकिन जो होना होता था वो हो गया और जो होना होता है वो होता है। कल यानी 17 फरवरी को मशहूर अभिनेता शाहनवाज़ प्रधान की मृत्यु हो गई और वो इस संसार को छोड़कर चले गए। जिसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में और उनके चाहने वालों ने दुःख की लहर है। हमारे सामने ये खबर आज सुबह आई जब पता चला कि शाहनवाज़ प्रधान इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं एक खबर तेलुगु सिनेमा जगत से आ रही है जहां तेलुगु की जानी-मानी कलाकार के बेटे का एक रोड दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

शाहनवाज़ प्रधान को आपने मिर्ज़ापुर की सीरीज में देखा होगा। उस सीरीज में वो श्वेता और श्रिया पिलगांवकर के पिता परशुराम बने थे। परशुराम के किरदार में शाहनवाज़ प्रधान ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। कल शाहनवाज़ प्रधान को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 17 फरवरी की रात में शाहनवाज़ का निधन हुआ वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन उन्हें बचाया जा नहीं सका। उनकी उम्र 56 साल की थी। कल दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टर की टीम उन्हें नहीं बचा सकी।

शाहनवाज़ की मौत पर राजेश तैलंग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। और उन्होंने लिखा, “शाहनवाज़ भाई को सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान थे। और बेहतरीन अदाकार थे। इसके अलावा यशपाल शर्मा ने वाक्या शेयर करते हुए लिखा वो मुंबई में एक प्रोग्राम के दौरान साथ में थे और अचानक दौरा पड़ने के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया। थोड़ी देर में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यही हमारी जिंदगी का कड़वा सच है। शाहनवाज़ का जन्म उड़ीसा में हुआ था और 80 के दशक में वो लोकप्रिय कलाकार थे।

इसके अलावा तेलुगु एक्टर गीता सिंह के बेटे की रोड दुर्घटना में मृत्यु की खबर भी सामने आ रही है। गीता सिंह ने शादी नहीं की है और वो अडाप्टेड बेटा था। गीता के दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “गीता सिंह के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जो भी लोग कार और बाइक चलाते हैं उन्हें सावधानीपूर्वक चलानी चाहिए। गीता सिंह 2005 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्होंने कई फिल्म में कॉमिक किरदार निभाए हैं। करीब 50 फिल्म में गीता अब तक काम कर चुकी हैं।