newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

SRK Fans: शाहरुख के 300 फैंस ने ‘मन्नत’ के बाहर किया कुछ ऐसा कि बन गया गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड, SRK ने जोड़े हाथ

SRK Fans: हर कोई इतना लकी नहीं हो पाता कि उसे अपने फेवरेट सुपरस्टार की एक झलक मिल जाए, लेकिन शाहरुख़ सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी बादशाह हैं। वो हर बार अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए अपने घर की बालकनी में आकर उन्हें सरप्राइज कर देते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बेमिसाल है। लोगों के बीच शाहरुख को लेकर दीवानगी का आलम ये है कि हर रोज किंग खान की एक झलक पाने के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत’ के बाहर हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। हर कोई इतना लकी नहीं हो पाता कि उसे अपने फेवरेट सुपरस्टार की एक झलक मिल जाए, लेकिन शाहरुख़ सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी बादशाह हैं। वो हर बार अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए अपने घर की बालकनी में आकर उन्हें सरप्राइज कर देते हैं।

शनिवार की शाम भी कुछ ऐसी ही थी, जब किंग खान शाहरुख़ ने अपनी बालकनी में आकर अपने फैंस को खुश कर दिया या यूं कहें कि उनका वीकेंड बना दिया। यहां शाहरुख ने फैंस के लिए अपना आइकॉनिक पोज किया जो वो सालों से करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हो गया है। जी हां, शाहरुख के फैंस ने मिलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

फैंस ने कायम किया रिकॉर्ड

शाहरुख खान के फैंस ने इस बार कुछ ऐसा किया जिससे शनिवार की शाम गिनीज बुक में दर्ज हो गई और बन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, मन्नत के बाहर SRK के लगभग 300 फैंस उनके आइकॉनिक पोज में बाहें फैलाए खड़े थे। फैंस के साथ किंग खान ने भी अपनी बालकनी में ऐसा ही किया। ग्लोबल स्टार शाहरुख़ के फैंस ने ऐसा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

शाहरुख़ के फैंस का मन्नत के बाहर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख़ खान फैंस को फ्लाइंग किस करते हुए अपने आइकॉनिक पोज को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। शनिवार की शाम मौसम भी हसीन था। हवाएं चल रही थी। शाहरुख़ ने अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ के हुक स्टेप्स भी किए। किंग खान ने हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन किया।