newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathan: ‘पठान’ हिट होगी या फ्लॉप? फिल्म को लेकर जारी बवाल के बीच आया शाहरुख खान का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Pathan: हालांकि, इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ इसे बहस को सार्थक मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बहस को ही बेवजह मान रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह है कि इस बहसों का आगामी दिनों में फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है।

नई दिल्ली। वैसे तो अब उतनी हैरानी नहीं होती ये जानकर कि फलां अभिनेता की फिल्म विवादों में है। लोग भड़के हुए हैं। फिल्म का विरोध हो रहा है। पोस्टर जलाए जा रहे हैं। नारेबाजी हो रही है। बहिष्कार की मांग तेज हो रही है। लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है। लगता है फिल्म पिटेगी। फिल्म बनाने वालों की तो अब नईया ही डूब गई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इन तमाम हर्फों को पढ़कर लिखकर या यूं कहें बोलकर अब ज्यादा हैरानी नहीं होती, वो इसलिए क्योंकि फिल्मों का बहिष्कार करना एक रवायत सी बनती चली जा रही है।

आपको बता दें, लाल सिंह चड्ढा के बाद अब शाहरुख की पठान फिल्मों को लेकर विवाद का जन्म हो गया है। अभिनेता के पोस्टर तक जलाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो फिल्म को अपने प्रदेश में रिलीज करने से ही साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। बीते दिनों फिल्म का महज एक गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम था बेशर्म। उस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा बिकिनी को लेकर कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। लिहाजा अब इसे हिंदू अस्मिता से जोड़कर देखा जा रहा है। कहना है कि इस दृश्य के जरिए हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाया जा रहा है।

हालांकि, इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग इस बहस को सार्थक मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बहस को ही बेवजह मान रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह है कि इन बहसों का आगामी दिनों में फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है। यह फिलहाल अभी बता मुश्किल है, लेकिन उससे पहले दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि पठान को लेकर जारी विरोध के बीच अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आगामी फिल्म को लेकर वर्तमान में उपजे लोगों के रोष पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आगे हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि आज बंगाल में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री जया बच्चन, शत्रघ्न सिन्हा, रानी मुखर्जी औ खुद शाहरुख खान ने भी शिरकत की। ध्यान रहे, इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसे वक्त में किया गया है, जब वर्तमान में पठान फिल्म को लेकर विवाद चरम पर है। ऐसे में अब लोगों के जेहन में यह जानने की आतुरता का चरम पर पहुंचना लाजिमी है कि आखिर खुद शाहरुख खान अपनी फिल्म को लेकर जारी विवाद पर क्या कहते हैं।

पठान पर छिड़े विवाद पर क्या बोले शाहरुख

आपको बता दें, पठान पर छिड़े विवाद पर शाहरुख खान ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया विषय पर अपने भाषण की शुरुआत करते अपने फिल्म को लेकर जारी विवाद पर भी अपने कुछ शब्द बयां कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। मौसम बिगड़ने वाला है। कुछ दिनों से हम लोग यहां पर नहीं आए हैं। आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है। पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात मुझे बताने में बिल्कुल अपात्ति नहीं है कि दुनिया चाहें कुछ भी कर ले। मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं।

सब जिंदा हैं। शाहरुख के मात्र इतना कहने से सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। बता दें, फिल्म को लेकर जारी विवाद यह पहला मौका है, जब अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि एक्टर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल ककर दिखाएगी। बहरहाल, वर्तमान में जारी इस फिल्म को लेकर विवाद आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।