newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shashi Kapoor Death Anniversary: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी शशि कपूर और जेनिफर की लव स्टोरी, एक नजर में बदल गया सबकुछ

Shashi Kapoor Death Anniversary: शशि कपूर और जेनिफर केंडल का रिश्ता सिर्फ शादी को नहीं दर्शाता है, बल्कि कैसे प्रेम, आपसी विश्वास और सम्मान से रिश्ते को निखारा जा सकता है, ये भी सिखाता है। दोनों की मुलाकात ही कला के जरिए हुई। दोनों का परिवार ही कला और सिनेमा से जुड़ा था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में शुमार शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी सदाबहार फिल्में आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। आज शशि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2017 में आज ही के दिन हुआ था। उनकी फिल्मों के बारे में तो सभी जानते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री को कई धमाकेदार फिल्मों से नवाजा है, जिसमें सत्यम शिवम सुंदरम (1978), दीवार (1975) और शान (1980) शामिल हैं। हालांकि आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे, जिस पर खुद एक फिल्म बनाई जा सकती है। बॉलीवुड में हमेशा से शशि कपूर और जेनिफर केंडल के प्यार के चर्चे रहे।

पहले से उभरती एक्ट्रेस थी जेनिफर

शशि कपूर और जेनिफर केंडल का रिश्ता सिर्फ शादी को नहीं दर्शाता है, बल्कि कैसे प्रेम, आपसी विश्वास और सम्मान से रिश्ते को निखारा जा सकता है, ये भी सिखाता है। दोनों की मुलाकात ही कला के जरिए हुई। दोनों का परिवार ही कला और सिनेमा से जुड़ा था। जेनिफर केंडल इंग्लैंड के एक ऐसे परिवार से आती थी, जो थिएटर की दुनिया से पहले से जुड़ा  था और शशि कपूर तो पहले से ही कपूर खानदान के चिराग थे।

दोनों की मुलाकात पहली बार पृथ्वी थिएटर में हुई, जहां पहले से जेनिफर एक उभरती एक्ट्रेस थी। थिएटर में काम के साथ-साथ प्यार और सम्मान भी पनपने लगा और रिश्ता धीरे-धीरे और गहराता चला गया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

स्टेज पर हुई दोनों की मुलाकात

कई बार शशि कपूर ने अपने प्यार और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए जब मैं पहली बार पृथ्वी थिएटर गया तो दर्शकों की भीड़ में एक सुंदर लड़की बैठी है,जिसने स्कॉर्फ और हैवी ईयर ड्रॉप पहने हैं। उसे देखते ही मेरा दिल ठहर सा गया।

जिसके दो साल बाद मैंने शादी कर ली। शशि कपूर ने ये भी बताया कि दोनों की सांस्कृतिक और भौगोलिक में काफी अंतर था,जिसकी वजह से काफी परेशानी आई लेकिन प्यार, सम्मान और समझ से सारी बाधाओं को दूर किया गया।