
नई दिल्ली। साल 2023 शुरू हो चुका है। इसके अलावा फिल्म और उससे जुड़ी खबर के बारे में बातचीत चलने लगी है। इस साल कई फिल्म रिलीज़ हो रही हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, सनी देओल और अन्य सभी कलाकार कोई न कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन जिन्होंने 2022 में बॉलीवुड में भूलभुलैया जैसी फिल्म दी थी वो इस समय बॉलीवुड के बड़े सितारे बने हुए हैं जो बॉक्स ऑफिस पर चमक रहे हैं। इसके अलावा अजय देवगन ने भी साल 2022 में दृश्यम 2 जैसी बड़ी हिट दी है। इन सभी पर साल 2023 में चर्चा होने वाली है। क्योंकि कार्तिक आर्यन की शहजादा फिल्म साल 2023 में रिलीज़ होगी, इसके अलावा अजय देवगन की मैदान और भोला भी साल 2023 में रिलीज़ होगी। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर कब रिलीज़ होगा इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज़ डेट क्या है।
शहजादा ट्रेलर
आपको बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के ट्रेलर को पठान फिल्म की रिलीज़ के साथ सिनेमाघर में दिखाया जाएगा। शहजादा फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम की रीमेक है। इसे 11 फरवरी 2023 को रिलीज़ किया जाएगा। इसे रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन भी दिखने वाली हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है।
मैदान की रिलीज़ डेट पोस्टपोन
ऐसी खबरें हैं कि मैदान फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ाई जा सकती है। अजय देवगन को लगता है क्योंकि मैदान एक ऐसी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है ऐसे में अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने की बात बोनी कपूर से की है। अजय देवगन ने बोनी कपूर से कहा है कि मैदान फिल्म को मई-जून में रिलीज़ किया जाए, क्योंकि उसके आसपास अन्य हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही हैं। अजय फ़िलहाल भोला फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसे 30 मार्च 2023 को रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा मैदान फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज़ होना था जिसकी रिलीज़ डेट में परिवर्तन हो सकता है। अब मैदान फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज़ होगी।
अखंडा हिंदी रिलीज़ डेट
नन्दमूरी बालकृष्ण दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। साल 2021 में आई उनकी तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और प्रशंसा भी बटोरीं। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और अब इस फिल्म को हिंदी में रिलीज़ करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। अब अखंडा फिल्म के डब्ड हिंदी वर्जन को 20 जनवरी 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।