newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidhu MooseWala Song: मरने के बाद रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का तीसरा गाना, मात्र 15 मिनट में मिलियन में पहुंचे व्यूज

Sidhu MooseWala Song: सिद्धू मूसेवाला के नए गाने  मेरा ना’ को मात्र 15 मिनट में 1 मिलियन व्यूज मिले गए। वहीं  दो घंटे में गीत को दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। समय के साथ गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंगर फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी हैं

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं। सिद्धू के जाने के बाद भी उनका क्रेज फैंस के बीच आज भी बरकरार है। अब सिंगर का नया गाना रिलीज हुआ है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मूसेवाला के आखिरी गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं नए सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गाने का नाम मेरा ना’, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आज ही रिलीज हुए गाने पर कितने रिव्यू आ गए हैं।

SIDHU

तीसरा गाना हुआ रिलीज

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने  मेरा ना’ को मात्र 15 मिनट में 1 मिलियन व्यूज मिले गए। वहीं  दो घंटे में गीत को दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। समय के साथ गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंगर फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी हैं। इस गाने की खास बात ये है कि गाने में  नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।  बता दें कि सिद्धू की मौत के बाद ये उनका तीसरा गाना है। इससे पहले दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिस पर भी फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया था।

 

29 मई को हुई थी सिद्धू की हत्या

गौरतलब है कि सिद्धू की हत्या 29 मई को हुई थी, जब गोल्डी बराड़ गैंग के लोगों ने सिंगर को निशाना बनाते हुए बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया था। हत्यारों से सिंगर पर बीच सड़क पर गोलियां बरसा दी थी। सिंगर की मौत मौके पर ही हो गई थी। इस घटना से पूरा देश हिल गया। इतना ही नहीं सिद्धु की हत्या के एक्ट्रेस सलमान खान को भी हत्या की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।