
नई दिल्ली। पंजाब अक्सर क्राइम को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या को पुलिस के द्वारा नाकाम कर दिया है। ये पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी है। पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के करीब 4 सदस्य को गिरफ्तार किया है। बब्बू मान और मनकीरत औलख को जान से मारने वाले की प्लानिंग करने वाले को पंजाब पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने समय रहते ही ये कदम उठाया है जिसके कारण बब्बू मान और मनकीरत औलख की जान के ऊपर से फ़िलहाल खतरा टल गया है। इन दोनों की जान को लेकर बहुत बड़ा खतरा बताया जा रहा था क्योंकि इनको मारने के लिए बाहर से हथियार मंगाए गए थे। इनकी हत्या को लेकर क्या है पूरी खबर यहां हम आपको इसी खबर के बारे में बताने वाले हैं।
आपको बता दें इन चारों के पास हथियार और ज़िंदा कारतूस भी पुलिस के द्वारा बरामद किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों को मरवाने के लिए जम्मू कश्मीर से हथियार मंगवाए गए थे। चंडीगढ़ के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की टीम ने बंबीहा ग्रुप पर काबू पाया है और उनके चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
Murder Conspiracy against Babbu Maan and Mankirt Aulakh#ghaintpunjab #babbumaan #mankirtaulakh pic.twitter.com/VPQksYmHim
— Ghaint Punjab (@GhaintPunjab) March 15, 2023
मनु, अमन कुमार, संजीव कुमार, कमलदीप पकडे गए आरोपियों के नाम है। पुलिस को इन चारों आरोपियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के बाद बताया है कि ये बंबीहा ग्रुप के आदमी थे। जो मनकीरत औलख और बब्बू मान को मारने की साजिश रच रहे थे। इन दोनों को ही मारने की साजिश रची जा रही थी जिसके तहत काफी लम्बे से दोनों को ही रेकी भी की जा रही थी।
#BREAKING : 4 associates of Bambiha Group arrested, planning was being done to kill Babbu Maan and Mankirt Aulakh.#BambihaGroup #BabbuMaan #MankirtAulakh #PunjabPolice #ChandigarhOperationCell #BambihaGang pic.twitter.com/Gr6EVskQt7
— News18 Kashmir (@News18Kashmir) March 15, 2023
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की भी सरेआम गोलियों से भूनकर इससे पहले हत्या की जा चुकी है। उनकी ये हत्या साल 2022 में की गई थी। मूसेवाला की खबर ने पूरे देश को हिला दिया था। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली थी।