newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akanksha Puri: सिंगर मीका की दुल्हनिया आकांक्षा पुरी का जन्मदिन आज, 12 साल की दोस्ती के बाद दोनों बंधे शादी के बंधन में

Akanksha Puri: आकांक्षा और मीका अपना रिश्ता दोस्ती का ही बताते है। एक्ट्रेस ने मीका के इस शो में ही बताया था कि उन्हें सिंगर से प्यार का एहसास तब हुआ जब उन्होंने मीका को शो में दूसरी लड़कियों के साथ देखा था। 

नई दिल्ली। 26 जुलाई 1988 में जन्मीं आकांक्षा पुरी एक बेहतरीन मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता सहायक पुलिस आयुक्त रहे हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। आकांक्षा ने अपनी पढ़ाई इंदौर से ही पूरी की थी। वहीं आकांक्षा पुरी अब अपने 12 साल पुराने दोस्त मीका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आकांक्षा और मीका एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद हैं। हालांकि, आकांक्षा और मीका अपना रिश्ता दोस्ती का ही बताते है। एक्ट्रेस ने मीका के इस शो में ही बताया था कि उन्हें सिंगर से प्यार का एहसास तब हुआ जब उन्होंने मीका को शो में दूसरी लड़कियों के साथ देखा था।

आकांक्षा पुरी का करियर

आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसमें साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलेक्स पंडित’ भी मौजूद है। साउथ फिल्मों में काम करने के बाद आकांक्षा ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले आकांक्षा एयरहोस्टेस थी।

आकांक्षा पारस का रिश्ता

एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस 13’ में पारस और आकांक्षा के रिश्ते का खुलासा हुआ था। वह शो में पारस को पूरा सपोर्ट करती थीं। लेकिन इस शो के दौरान ही उनके रिश्ते का द इंड भी हो गया था। इस शो में पारस और माहिरा की नजदीकियों के कारण  ही पारस और आकांक्षा का रिश्ता खत्म हो गया था। दोनों का रिश्ता सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ के सेट पर शुरू हुआ था। जहां आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं और पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे।