Connect with us

मनोरंजन

Singham Again: बड़ी खबर ! जल्द शुरू होगा “सिंघम अगेन” पर काम, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम जोड़ी की बड़े पर्दे पर वापसी

Singham Again: इसके अलावा कुछ दिन पहले अजय देवगन की फिल्म भोला का टीज़र रिलीज़ हुए जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब अजय देवगन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

Published

नई दिल्ली। अजय देवगन के सितारे इस वक़्त टिमटिमा रहे हैं। पहले उनकी रिलीज़ हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन से बेहतरीन बिजनेस करते चली जा रही है। दृश्यम 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। अजय देवगन की फिल्म जिस तरह से कमाई करते जा रही है जल्द ही फिल्म 200 करोड़ रूपये के पायदान तक पहुंच सकती है। दृश्यम 2 ने वरुण धवन की फिल्म भेड़िया को भी पीछे कर दिया है। दृश्यम 2 को रिलीज़ हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। दृश्यम 2 ने रिलीज़ के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार को करीब 14- 14 करोड़ रूपये से ऊपर का बिजनेस किया। वहीं भेड़िया फिल्म कलेक्शन के मामले में दृश्यम 2 से नीचे रही। इसके अलावा कुछ दिन पहले अजय देवगन की फिल्म भोला का टीज़र रिलीज़ हुए जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब अजय देवगन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि सिंघम अवतार अजय देवगन रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर से दिखने वाले हैं। यानी कि दर्शकों की पसंद सिंघम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर बड़ी फिल्म के रूप में उतरने वाली है। इस फिल्म का नाम होगा सिंघम अगेन। जिसमें एक बार फिर से रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिलेगी। तरन आदर्श के अनुसार जब अजय देवगन भोला फिल्म की शूटिंग खत्म कर लेंगे तब इस Singham again फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा।

सिनेमा प्रेमियों और अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए ये बहुत बड़ी खबर होने वाली है। क्योंकि एक बार फिर से अजय देवगन सिंघम अवतार में दिखने वाले हैं। सिंघम वो किरदार वो फिल्म और फिल्म का वो नाम है जो देखते ही देखते लोगों की जुबान पर ठहर गया। आज पुलिसवालों को या किसी वीरता पूर्ण कार्य करने वाले व्यक्ति को सिंघम की संज्ञा दे दी जाती है। सिंघम वो फिल्म रही जिसे बच्चा बच्चा जानता है और उसकी जुबान पर सिंघम नाम बसता है। ऐसे में आने वाले समय में जब भी ये फिल्म रिलीज़ होगी तो ये बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।

अजय देवगन जहां इस समय दृश्यम 2 की सफलता क एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं रोहित शेट्टी सर्कस फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। इस दिसंबर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस, 23 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है, जिसके ट्रेलर को कल रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement