नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का गेम हर दिन मजेदार होता जा रहा है। शो में में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, रिश्तों का अलग ताना-बाना देखने को मिल रहा है। कल के एपिसोड में आपने विक्की और ऐश्वर्या के बीच जबरदस्त लड़ाई देखी। जहां ऐश्वर्या ने विक्की से कहा कि- ‘बिग बॉस हाउस के आप सबसे पीड़ित पति हैं। आप मेरी पंचायत में नहीं पड़िए। हर कोई आप जैसा नहीं होता। तुम अपनी बीवी को ज्ञान दो। मेरे पति के लिए मुझे ज्ञान मत दो।’ इसके बाद वहां नील आते हैं और वो भी विक्की से भिड़ जाते हैं। ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि इसकी खुद की शादी तो संभल नहीं रही है और दूसरों को ज्ञान दे रहा है। इसके बाद नील ऐश्वर्या से बात करने जाते हैं लेकिन ऐश्वर्या उनकी भी नहीं सुनती। हालांकि बाद में नील उन्हें कंसोल करते हैं। इसके बाद शो में दो आशिकों यानि समर्थ और नील के बीच भी जबरदस्त फाइट देखने को मिली, जिसका सीधा असर अब वीकेंड के वार पर देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
सलमान खान लगाएंगे क्लास
जैसा कि बीते एपिसोड में आपने देखा ईशा अभिषेक की बातचीत चल रही होती है जहां अभिषेक उनसे कहते हैं कि जुलाई में हमारा ब्रेकअप हुआ अक्टूबर में तू रिलेशनशिप में आ गई। मैं एक साल था तेरे साथ, तूने इतनी जल्दी मूव ऑन कैसे किया। इसके बाद ईशा ये सारी बातें जाकर अपने बॉयफ्रेंड समर्थ को बता देती हैं। समर्थ न आव देखते हैं न ताव और अभिषेक से भीड़ जाते हैं। जिसके बाद दोनों में जमकर लड़ाई होती है। बात हाथापाई तक पहुंच जाती है लेकिन घर वाले बीच बचाव कर ऐसा होने से रोकते हैं। हालांकि समर्थ और अभिषेक एक दूसरे को गंदी गालियां देते हैं। इसके बाद अब शुक्रवार के वार में सलमान खान इनदोनो की खटिया खड़ी करते हुए नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए घर में नॉमिनेशन टास्क करवाया गया। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक अलग एरिया में बुलाया। जहां कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से दो लोगों को नॉमिनेट करना था। नॉमिनेटेड होने वाले सदस्य के ऊपर मकरी का जाल गिरना था। इस नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है।
View this post on Instagram
नॉमिनेशन तक पहुंची विकी-ऐश्वर्या की लड़ाई
नॉमिनेशन के प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा विक्की जैन से उखड़ी हुई नजर आयीं और उनके पति नील भी सुर में सुर मिलाते नजर आए। उन्होंने नॉमिनेशन के लिए विक्की का नाम लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि विक्की भइया आपने इसे शुरू किया था और खत्म मैं करुंगी। उनके बाद नील भट्ट ने भी विक्की को निशाना बनाया। इसके बाद इन तीनों की तगड़ी बहसबाजी भी देखने को मिली।
FULL Promo #BiggBoss17 NOMINATIONS SPEACIAL. pic.twitter.com/mPLZsg8JE8
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 31, 2023
अभिषेक-समर्थ की दुश्मनी
कहते हैं लड़की के पीछे जंग हो जाया करते हैं। अभिषेक-समर्थ बिग बॉस के घर में इस कथन को सही साबित करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जी हां, नॉमिनेशन के इस टास्क में अभिषेक ने समर्थ को निशाना बनाया और उन्हें नॉमिनेट किया। इसके पीछे समर्थ ने दलील दी कि समर्थ जब से घर में आए हैं उन्हें निशाना बना रहे हैं। वो बाहर से शो देखकर आए हैं और उसके हिसाब से चल रहे हैं और लगातार उनके पीछे पड़े हुए हैं।
This lady really needs a treatement#AishwaryaSharma pic.twitter.com/JHKsxghQad
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 30, 2023
ट्रोल हो रहीं ऐश्वर्या
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में से फेमस हुई एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस के घर में जाने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार अपने रिएक्शंस के लिए ट्रोल हो रही हैं। कई लोग उन्हें मानसिक रोगी और दिमागी रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। दरअसल, ऐश्वर्या अपने पति नील के साथ बातचीत के दौरान कई बार अजीब-अजीब मुंह बनाती, रिएक्शन देती और नील की कॉपी कर उन्हें प्रवोक करती हुईं दिखाई पड़ चुकी हैं। बहरहाल, नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद घरवालों के इक्वेशन कैसे बदलते हैं और कौन जाता है इस हफ्ते घर से बाहर, ये सब देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।