newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Seema Sajdeh: नशे में चूर दिखी सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा! ठीक से खड़े होने के लिए लिया दीवार का सहारा, वायरल वीडियो

Seema Sajdeh: हाल ही में सीमा सचदेह को करण जौहर की डिनर पार्टी में देखा गया।जहां बॉलीवुड के कई सितारों को देखा गया। इसी पार्टी में सीमा सचदेह को मीडिया के सामने अजीब व्यवहार करते हुए देखा गया।

नई दिल्ली। कभी खान परिवार की बहू रही और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेह इन दिनों सोशल मीडिया का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ शो में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले थे। जिसमें भावना पांडे, माहीप कपूर और नीलम कोठारी भी नजर आई थीं। शो को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस भी मिला था। हालांकि इस बार एक्टर की एक्स वाइफ अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें वो लड़खड़ाती नजर आ रही हैं..। बस फिर क्या यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू दिया।

वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में सीमा सचदेह को करण जौहर की डिनर पार्टी में देखा गया।जहां बॉलीवुड के कई सितारों को देखा गया। इसी पार्टी में सीमा सचदेह को मीडिया के सामने अजीब व्यवहार करते हुए देखा गया। दरअसल सीमा मीडिया के सामने पोज दे रही थी और ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। सामने आए वीडियो मेंं आप देख सकते हैं कि सीमा लड़खड़ा रही हैं और खुद को स्टेबल करने की कोशिश कर रही हैं। वो मीडिया से कहती हैं- हैलो, मैं अच्छी हूं। वो खुद को संभालने के लिए दीवार का सहारा भी लेती नजर आ रही हैं। उनकी ये हरकते यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्ट्रेस को नशेड़ी तक घोषित कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

यूजर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है। लोग कह रहे हैं कि इतनी पीने की क्या जरूरत थी जो ठीक से चला भी नहीं जा रहा है।एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ज्यादा दारू पी रखी है क्या।  एक ने लिखा- नशे सी चढ़ गई रे…। एक यूजर ने तो गाना तक याद दिला दिया और लिखा कि मुझे पीने का शौक नहीं…।गौरतलब है कि सीमा और सोहेल खान का तलाक हो चुका है। दोनों ने 24 साल की शादी को तोड़ते हुए इसी साल तलाक लिया है। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी परवरिश दोनों साथ मिलकर कर रहे हैं।