Connect with us

मनोरंजन

Bollywood Holi 2023: किसी के साथ हुआ हादसा तो किसी को है रंगों से परहेज, जानें क्यों बॉलीवुड के ये स्टार नहीं खेलते हैं होली

Bollywood Holi 2023: होली इस साल 8 मार्च को खेली जानी है और होली का पूजन 7 मार्च को होगा। आज हम आपके लिए उन स्टार्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं

Published

नई दिल्ली। होली रंगों का त्योहार है और किसे होली के रंग में रंगना अच्छा नहीं लगता है, हालांकि बॉलीवुड के कुछ सिलेबस ऐसे हैं  जिन्हें रंगों से परहेज है। होली इस साल 8 मार्च को खेली जानी है और होली का पूजन 7 मार्च को होगा। आज हम आपके लिए उन स्टार्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। कुछ को होली के रंग नहीं पसंद तो कुछ किन्हीं कारणों से होली का त्योहार नहीं मनाते हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन है।

arjun kapoor

पहले नंबर पर आते हैं रणवीर सिंह, जो अपनी बीमारी की वजह से होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल एक्टर को ओसीडी की दिक्कत है। इस बीमारी में लोगों के सिर पर सफाई का भूत सवार रहता है और ऐसे लोगों को हर वक्त सब कुछ साफ-सुथरा चाहिए होता है। इसी दिक्कत की वजह से ही रणवीर होली नहीं खेलते हैं।

kareena kapoor

दूसरे नंबर पर आती हैं करीना कपूर खान। एक्ट्रेस को भी होली के रंगों से परहेज है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले राज कपूर यानी करीना के दादा के समय में होली को बहुत अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता था लेकिन उनके निधन के बाद कपूर हाउस में होली कम ही खेली जाती है, जबकि करीना बिल्कुल भी होली नहीं खेलती हैं। उनका मानना है कि रंगों से बालों और स्किन पर बुरा असर पड़ता है।

john

तीसरे नंबर पर आते हैं एक्टर जॉन अब्राहम।  जॉन का मानना है कि होली के मौके पर लोग गलत तरीके से छूते और रंग भी लगाते हैं। इसके अलावा होली के दिन सबसे ज्यादा पानी की बर्बादी होती है और हमारे लिए अभी पानी को बचाना ज्यादा जरूरी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर जॉन होली से परहेज करते हैं।

करण जौहर भी होली खेलना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि होली के दिन उनके साथ एक हादसा हुआ था जिसके बाद उन्होंने कभी होली नहीं खेली। करण ने बताया था कि जब वो छोटे थे तो किसी ने होली के दिन उन पर अंडे फेंक कर मारे थे। इस दिन के बाद उन्होंने होली खेलना छोड़ दिया। इसके अलावा अर्जुन कपूर भी होली नहीं खेलते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement