newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor Pregnancy: ‘कई बार प्रेगनेंसी खूबसूरत नहीं होती..’, डिलीवरी के आखिरी दिनों में छलका सोनम का दर्द, फोटो शेयर कर बताई परेशानी

Sonam Kapoor Pregnancy: ये बात तो सभी जानते हैं कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और वो अपने फैंस के साथ हर अपडेट को भी शेयर करती रहती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की थी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस वक्त अपने सबसे प्यारे फेज को एंजॉय कर रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और वो अपने फैंस के साथ हर अपडेट को भी शेयर करती रहती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की थी। एक्ट्रेस इस वक्त डिलीवरी के काफी नजदीक हैं और कभी भी खुशखबरी दे सकती हैं लेकिन इस प्यारे फेज के साथ एक्ट्रेस को कई तरह की परेशानियों को भी झेलना पड़ रहा। सोनम कई तरह की दिक्कतों से दो-चार हो रही हैं।

सोनम ने शेयर की अपनी परेशानी

दरअसल सोनम कपूर ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिससे उनकी परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सूजे हुए पैरों की फोटोज शेयर की है। एक्ट्रेस बिस्तर पर लेटी हैं और उनके पैर काफी ज्यादा सूजे हुए हैं। फोटो को शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-कई बार प्रेग्नेंसी खूबसूरत नहीं होती। एक्ट्रेस के पैरों की सूजन बता रही है कि वो इस वक्त कितने दर्द में हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोनम की डिलीवरी अगस्त मे ही होगी। इस महीने एक्ट्रेस कभी भी खुशखबरी दे सकती हैं।

इसी महीने होनी है सोनम की डिलीवरी

बता दें कि सोनम कपूर ने स्नीकर्स बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। दोनों की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी। इस दौरान शादी में सभी स्टार्स ने शिरकत की थी। हाल ही में लंदन से सोनम कपूर की बेबी शावर की फोटोज भी सामने आई थी। जिसमें सोनम ने पिंक कलर का गाउन पहना था। मुंबई में भी सोनम का बेबी शावर होना था लेकिन कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए बेबी शावर कैंसिल करना पड़ा था। फिलहाल फैंस सोनम के होने वाले बच्चे के इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आलिया ने भी मां बनने की खुशखबरी देकर फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही मां बनने की खुशखबरी दे दी थी।