newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor Son Vayu: सोनम कपूर ने पहली बार शेयर किया बेटे का Video, कुर्ता-पजामा पहन क्यूट लगा नन्हा वायु

Sonam Kapoor Son Vayu: एक्ट्रेस ने वायु (Vayu) नाम का अर्थ भी बताया था। एक्ट्रेस के घर बेटे के जन्म के बाद से ही खुशियों का माहौल बना हुआ है। फैंस भी एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेटे को देखने के लिए बेताब थे। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया था लेकिन अब सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे…

नई दिल्ली। प्रेम रतन धन पायो एक्ट्रेस यानी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस दिन मदरहुड इंजॉय कर रही है। बीते साल 2022 में 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने अपने लाडले बेटे का नाम वायु रखा है। एक्ट्रेस ने वायु (Vayu) नाम का अर्थ भी बताया था। एक्ट्रेस के घर बेटे के जन्म के बाद से ही खुशियों का माहौल बना हुआ है। फैंस एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेटे को देखने के लिए बेताब थे। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया था लेकिन अब सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे…

Sonam Kapoor's Son Vayu.

इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है वीडियो

सोनम कपूर ने बेटे वायु का वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है नन्हा वायु जमीन पर लेटा हुआ है। सोनम कपूर के लाडले वायु ने सफेद रंग का कुर्ते पजामा पहना हुआ है और वो लेट कर अपने सामने पड़े खिलौनों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के अलावा एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें नन्हा वायु मां सोनम कपूर की गोद में बैठा हुआ है।

यहां देखें नन्हें वायु का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बीते साल 2022 में 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। आज 20 फरवरी को एक्ट्रेस ने बेटे की तस्वीर और वीडियो शेयर कर बताया है कि वो 6 महीने का हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बेटे वायु की तस्वीर और वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘वायु 6 महीने पूरे कर चुका है जो कि दुनिया का सबसे अच्छा काम है, तूम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आर्शीवार्द हो, मैं तूम्हें बहुत प्यार करती हूं, मैं और तूम्हारा पापा इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहते’।