newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonam Kapoor Birthday: 38 साल की हुई सोनम कपूर, एक्ट्रेस का रिश्ता अपने दोस्त से कराना चाहते थे आनंद आहूजा

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनम कपूर 2012 से 2016 तक, वह अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में दिखाई दी थी। आज एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए अभिनेत्री के 38वें जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। मसकली कही जाने वाली सोनम कपूर भले ही अपने फिल्मों में वो कमाल नहीं कर पाई लेकिन इनके फैशन सेंस ने पूरी दुनिया में कमाल कर रखा है। एक्ट्रेस को फैशन क्वीन कहा जाता है। सोनम अपने स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। सोनम के फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करता है और उनके आउटफिट बिल्कुल हट के होते हैं। सोनम कपूर आहूजा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। एक्ट्रेस को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनम कपूर 2012 से 2016 तक, वह अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में दिखाई दी थी। आज एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए अभिनेत्री के 38वें जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर की लव लाइफ

सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 को मुम्बई में हुआ था। सोनम के पिता बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर और माता सुनीता कपूर है। सोनम कपूर की लव लाइफ की बात करें तो आनंद अहूजा सोनम को अपने दोस्त से सेट कराना चाहते थे। वो चाहते थे कि उनके दोस्त और सोनम रिलेशन में आ जाए। सोनम ने बताया कि आनंद के दोस्त उनकी तरह लंबे थे उन्हें भी हिंदी सिनेमा देखने का शौक था और उन्हें भी बुक पढ़ने का शौक था लेकिन सोनम ने कहा ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर दोनों की सोच या विचार मिलते है तो दोनों एक दूसरे के लिए बने है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

ऐसे शुरु हुई सोनम और आनंद की बातें-

वहीं सोनम ने आगे कहा कि मुझे आनंद ने 2:30 बजे मैसेज किया कि अगर वो अभी लंदन में हैं तो वह उनके दोस्त से एक बार मिल लें। जब आनंद ने सोनम को ये मैसेज किया तो सोनम ने उनसे कहा कि वह उन्हें रात में मैसेज नहीं कर सकते हैं। सोनम ने यह भी बताया कि आनंद और सोनम एक दूसरे से बहुत अलग थे। दोनों की धीरे-धीरे बात होना शुरू हुई उसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर सोनम और आनंद ने शादी कर ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने कई शानदार फिल्में की है। इन्होंने फिल्म सावरिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके अलावा इन्होंने प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, वीरे दी वेडिंग, द जोया फैक्टर, खूबसूरत, आयशा, संजू, दिल्ली-6, आई हेट लव स्टोरी, पैड मैन जैसी शानदार फिल्में की है।