Language Dispute:भाषा विवाद में कूदे सोनू निगम, अजय देवगन को फटकार लगाते हुए कहा- पहले क्या कम मुसीबतें हैं जो…

Language Dispute: मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा कि हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं है। संविधान में ये कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी देश की राष्ट्रीय भाषा है।

Avatar Written by: May 3, 2022 3:32 pm

नई दिल्ली। सुदीप किच्चा के एक बयान से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन और सुदीप किच्चा की जुबानी जंग जगजाहिर है। दोनों के बीच हिंदी और तमिल भाषा को लेकर बहुत विवाद हुआ था।इस विवाद में कर्नाटक के कई मंत्रियों ने सुदीप किच्चा का समर्थन किया था। इस मुद्दे पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी राय दी थी। अब इस मुद्दे पर सिंगर सोनू निगम का बयान सामने आया है। उन्होंने अजय देवगन को हिंदी भाषा को लेकर नसीहत दे डाली है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं है।

देश में और भी समस्याएं हैं- सोनू निगम

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा कि हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं है। संविधान में ये कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी देश की राष्ट्रीय भाषा है। हां लेकिन हिंदी हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली जाती है..पर ये राष्ट्रभाषा नहीं है…हिंदी से पुरानी तो तमिल भाषा है…संस्कृत और तमिल को लेकर भी लोगों के बीच बहस होती है…लोगों का ये भी मानना है कि तमिल संस्कृत से भी पुरानी भाषा है। उन्होंने आगे कहा कि बाकी देशों के साथ पंगे से पहले  से कम नहीं है…इतनी सारी समस्याएं है…हम और ज्यादा क्यों बढ़ा रहे हैं।

कंगना ने भी रखी थी अपनी राय

उन्होंने कहा कि किस इंसान को किस भाषा में बात करना है ये उनका निजी फैसला है। पंजाबी लोग पंजाबी बोलते हैं..हरियाणवी लोग खड़ी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अंग्रेजी में बात करना चाहते हैं तो अंग्रेजी में करें। बता दें कि इससे पहले कंगना ने भी भाषा विवाद को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि हमारी सोसायटी में कई तरह के लोग रहते हैं। सभी लोग अलग-अलग कल्चर से आते हैं। सबकी अपनी रिश्ते हैं..भाषा हैं…। हर किसी को ये अधिकार है कि वो अपने धर्म या कल्चर की रक्षा करे। हर कोई अपने कल्चर पर गर्व करता है। मैं पहाड़ी हूं और मुझे अपने कल्चर और भाषा पर बहुत गर्व है लेकिन हमारा देश एक है।..हमें एक धागा चाहिए जो इसे चला सके।