
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है। 10 साल पुराने इस केस में सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी किया है। कोर्ट ने एक्टर पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप थे। उन्हें अदालत ने खारिज कर दिया है। सूरज पंचोली पर आरोप था कि जिया खान से संबंध बनाने के बाद मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में भी इस बात का जिक्र किया था। बता दें कि गजनी फेम जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। पुलिस को जिया के पास 6 पन्नों का सुसाइट नोट भी मिला था। जो कि एक्ट्रेस ने सूरज पंचोली के नाम लिखा था। जिसके बाद एक्टर पर जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था।
Jiah Khan suicide case: Mumbai CBI Court acquits actor Sooraj Pancholi of abetment charges
Read @ANI Story | https://t.co/iAcRqALpdP#CBICourt #JiahKhan #JiahKhanSuicideCase #SoorajPancholi #Mumbai pic.twitter.com/ZNCwY383Li
— ANI Digital (@ani_digital) April 28, 2023
एक्ट्रेस की मां राबिया खान सूरज पंचोली और उनके परिजनों के खिलाफ बुरा व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं राबिया खान ने सूरज पर अपनी बेटी के अबॉर्शन करने का आरोप भी लगाया था। सूरज पंचोली को जिया खान सुसाइड केस में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्हें बंबई हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा भी कर दिया था। आज 10 साल बाद इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं-
वहीं जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। कई लोगों ने सीबीआई कोर्ट के फैसले की सही बताया। जबकि कुछ जिया खान की मां राबिया के सपोर्ट में उतर आए। हालांकि कुछ ने तो एक्टर सूरज पंचोली का बचाव भी किया। इसके अलावा ट्विटर पर #JiahKhan, #SoorajPancholiInnocent तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
AN UNFORTUNATE VERDICT.
MUMBAI: Special CBI court has aquitted Sooraj Pancholi of all charges in Jiah Khan case.#JiahKhan | जिया खान#JusticeForJiahKhan pic.twitter.com/9N7POVa5L8
— KIZIE (@sushantify) April 28, 2023
As expected. Bollywood Mafia wins again
— Rosy (@rose_k01) April 28, 2023
रोशन नाम के यूजर ने सूरज पंचोली को कोर्ट से बरी होने पर लिखा, ”यह कोई बड़ी बात नहीं है और मेरे विचार से इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं है। ये तो होना ही था।”
It’s not a big deal and in my view nothing surprise anyone.
Ye to hona hi tha.— roshan jha (@iroshanjha) April 28, 2023
Well I am not surprised ?
— Gourav sharma (@Gouravs74314408) April 28, 2023
Sooraj would have been a top actor by now if this judgement was delivered earlier. 10 years of loss. ? i think He sacrificed his career for the sake of love
— Narad Muni (@naradmuni01) April 28, 2023
सूरज पंचोली के बरी होने पर जिया की मां राबिया खान की प्रतिक्रिया-
वहीं सूरज पंचोली के बरी होने पर एक्ट्रेस जिया खान की मां ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर फैसला आया लेकिन सवाल अभी भी है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई? राबिया खान ने कहा मैं हाई कोर्ट भी जाऊंगी।
#WATCH आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर फैसला आया लेकिन सवाल अभी भी है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई? मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है। मैं हाई कोर्ट जाऊंगी: जिया खान आत्महत्या मामले पर फैसला आने के बाद उनकी मां राबिया खान, मुंबई pic.twitter.com/IvRq8t1ylf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023