नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव (Corona Negative) आई है। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर दी है।
उन्होंने अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, ”डॉक्टरों के एक ग्रुप ने तीन अलग-अलग टेस्ट किए और निष्कर्ष निकाला कि मैं कोरोना निगेटिव हूं और पहले वाला टेस्ट आरटी पीसीआर किट के कारण पॉजिटिव आया था। इस दौरान आप सभी ने मेरे लिए चिंता दिखाई और प्यार के लिए हार्दिक धन्यवाद।”
A group of doctors did three different tests and concluded that I am Covid negative & that the earlier result was due to a faulty RT PCR kit. My heartfelt thanks for the concern, love shown by all of you during this time. Humbled ! ?❤️ pic.twitter.com/v8dwFvzznw
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 12, 2020
बता दें कि कुछ समय पहले चिरंजीवी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ”आचार्य की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने कोविड टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटीन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आये हैं, वे सभी टेस्ट करवा ले। चिरंजीवी ने आगे कहा कि मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा।”
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
इसके अलावा उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। लेकिन अब वो कोरोना मुक्त है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद दी है, जिसके बाद उनके फैंस इस खबर से काफी खुश है।