Ponniyin Selvan: साउथ के सुपरस्टार विक्रम को पड़ा दिल का दौरा, आज होना था उनकी मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीजर लॉन्च

Ponniyin Selvan: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खबर सामने आने के बाद से ही विक्रम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहा है।

Avatar Written by: July 8, 2022 5:20 pm

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार विक्रम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खबर सामने आने के बाद से ही विक्रम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहा है। बता दें कि विक्रम 56 साल के हैं और वो इस वक्त चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स की टीम विक्रम का ध्यान रख रही है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और लगातार अपने हीरो के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ऐश्वर्या बनी है महारानी

इन सब में चौंकाने वाली बात ये है कि आज ही मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है और विक्रम इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। लेकिन अब तबीयत खराब होने के चलते एक्टर टीजर लॉन्च का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन भी नजर आने वाली हैं और इसी फिल्म से ऐश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म पैन इंडिया फिल्म होने वाली है और इसे अलग- अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर भी आज अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा और फिल्म इसी  साल सितंबर में रिलीज होगी।


अमिताभ बच्चन करेंगे टीजर लॉन्च

हिंदी भाषा में फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन लॉन्च करने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी और फिल्म का निर्देशन खुद मणिरत्नम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से कई पोस्टर्स रिलीज किए गए थे। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन रानी नंदिनी का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं फिल्म में तृषा का रोल भी काफी अहम हैं। एक्ट्रेस फिल्म में चोल वंश की राजकुमारी कुंडवई की भूमिका निभा रही हैं जो सुंदरा चोजर की बेटी हैं और आदित्य करिकालन की बहन।