मनोरंजन
Jhalak Dikhla Jaa: झलक के सेट पर नोरा फतेही के इस गाने पर सृति झा ने परफॉर्मेंस कर, दर्शकों को किया इमोशनल
Jhalak Dikhla Jaa: शो ने पिछले दिनों में काफी टीआरपी भी बटोरी थी। शो को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। इस शो में झलक के रुप में करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही है। इस दौरान कंटेस्टेंट ने एक से एक परफॉर्मेंस किए है।
नई दिल्ली। नोरा फतेही को कौन नहीं जानता है आज वह सबके दिलों पर राज करती है। उनकी खूबसूरती देख हर कोई उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी बनाना चाहता है। हालांकि, वह कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में हैं। ऐसे में लगता है कि इनका दिल कौन ही तोड़ सकता है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप के दिनों के बारे में झलक के सेट पर बताया कि उनके लिए भी वो दौर कितना खतरनाक था। टीवी का रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 सीजन खत्म हो चुका है। शो ने पिछले दिनों में काफी टीआरपी भी बटोरी थी। शो को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। इस शो में झलक के रुप में करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही है। इस दौरान कंटेस्टेंट ने एक से एक परफॉर्मेंस किए है।
View this post on Instagram
नोरा का छलका दर्द
दरअसल, शो का ग्रैंड फिनाले था। जिसमें रुबीना दिलैक, सृति झा और गुंजन सिन्हा फाइनलिस्ट थे। जिसमें गुंजन सिन्हा ने ट्रॉफी अपने नाम की। इसमें फाइनल में सृति झा ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। इन्होंने नोरा का गाना पछताओगे के फीमेल वर्जन पर डांस किया था। जिसके बाद इनका परफॉर्मेंस देख के हर कोई इमोशनल हो गया था। इसके बाद नोरा को इस दौरान अपने ब्रेकअप की याद आ गई। जिसके बाद नोरा ने अपने अतीत के बारे में खुलकर बात की।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस को अतीत की याद आई
नोरा फतेही कहती है कि जब मैं बड़ा पछताओगे गाने की शूटिंग कर रही थी तब मैं ब्रेकअप के दर्द से जूझ रही थी और अपने आप को इससे निकालने के लिए कोशिश कर रही थी। इसलिए इन्होंने अपने सारे रियल इमोशन को अपनी परफॉर्मेंस में दिखाया था। जिसके बाद नोरा कहती है कि मुझे लगता है इस दर्द से हर लड़की गुजरती है। आपको बता दें कि, नोरा फतेही ने अंगद बेदी को डेट किया था हालांकि, अंगद बेदी अब नेहा धूपिया के हसबैंड है। सृति के इस परफॉर्मेंस से हर कोई इमोशनल हो गया था।