SS Rajamouli: डायरेक्टर एस एस राजामौली ने किया एलान, क्या जल्द ही महाभारत पर फिल्म बनाने की कर सकते हैं शुरुआत

SS Rajamouli: डायरेक्टर एस एस राजामौली ने किया एलान, क्या जल्द ही महाभारत पर फिल्म बनाने की कर सकते हैं शुरुआत फिल्म आरआरआर के बाद दर्शक राजामौली की अगली फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।

Avatar Written by: July 4, 2022 1:40 pm

नई दिल्ली। भारत के महान फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली जिनकी पिछली फिल्म “आरआरआर” ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म में एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने भूमिका निभायी थी। राजामौली ने इससे पहले बाहुबली जैसी फिल्में भी बनाई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड सेट किया था। डायरेक्टर राजामौली की फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब देखी जाती हैं और प्रसंशा भी बटोरती हैं। राजामौली की फिल्म बाहुबली ने तो पहले से ही 1000 करोड़ के ऊपर का कारोबार करके एक रिकॉर्ड सेट किया था और अब आरआरआर भी इस पंक्ति में आकर खड़ी हो गयी है। एस एस राजामौली लगातार ऐसी फिल्म का निर्माण करते हैं जो पैन इंडिया की फिल्म होती है और खूब देखी जाती है। उनकी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की थिएटर में लाइन लग जाती है।

अब राजामौली किस फिल्म को बनाएंगे

फिल्म आरआरआर के बाद दर्शक राजामौली की अगली फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर एस एस राजामौली ने बताया है कि वो अब उन फिल्मों को बनाना चाहते जिसमें वो भारत की संस्कृति और विविधता को दिखा सकें। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो एक दिन महाभारत पर जरूर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एपिक महाभारत उनके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है जिसे बनाने में अभी समय जरूर लगेगा पर वो उसे जरूर बनाएंगे ।

एचसीए अवार्ड में आरआरआर ने दी कई टॉप फिल्म को मात

एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने हॉलीवुड में भी काफी तारीफ हासिल की है। फिल्म ने हॉलीवुड के क्रिटिक एसोशिएशन मिड सीजन अवार्ड में कई बड़ी फिल्म जैसे टॉप गन मेवरिक, द बैटमैन, टर्निंग रेड, एल्विस, द नॉर्थमैन व कई अन्य फिल्म को पछाड़ दिया था।

इससे पहले राजामौली से कई बार दर्शकों ने निवेदन किया है कि वो महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाएं, पर राजामौली जवाब में सिर्फ यही कहते रहे कि महाभारत जैसे काव्य को वो खुद दिखाना चाहते हैं पर उस फिल्म को बनाने में करीब छह साल लगेंगे और सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए 6 साल का वक़्त कोई भी स्टार देना नहीं चाहेंगे। तय यह भी है फिल्म महाभारत को बनाने में बहुत बड़े बजट की आवश्यकता तो होगी उसके अलावा महाभारत के करैक्टर को बनाने के लिए एक बड़ी कास्ट की भी आवश्यकता होगी ।

Latest