newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज, फैन ने लगाया ये आरोप

बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री और उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री और उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप सुशांत के एक फैन ने लगाया है और रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में याचिका दर्ज की है। इस मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत की जान गई।

कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगते हुए कहा, ”रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्यार में फंसाया। सुशांत की मदद से उसके करियर को फायदा मिला जब उसका काम पूरा हो गया तो वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को सदमा लगा था जिसके बाद अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।”

सुशांत के सबसे बड़े फैन है कुंदन कुमार

वहीं कुंदन कुमार के वकील ने बताया, ”कुंदन हमेशा से सुशांत सिंह राजपूत के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर कुंदन कुमार बेहद दुखी हो गए। आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।”

शादी करने वाले थे सुशांत और रिया

खबरों की मानें तो, इस साल के आखिर तक सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। यही नहीं दोनों मुंबई में एक नए घर की तलाश में थे। सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे। वो डॉक्टर से इलाज भी करा रहे थे लेकिन काफी समय से उन्होंने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती सहित 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।