newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sunil Shetty: दामाद केएल राहुल को सुनील शेट्टी ने इस खास अंदाज में किया विश, अनसीन फोटो साझा कर लुटाया प्यार

Sunil Shetty: अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास अंदाज में विश किया हैं। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं, जिसमें उन्होंने केएल राहुल के साथ एक फोटो साझा की हैं। यह फोटो अथिया और केएल राहुल के शादी के वक्त की हैं। फोटो में सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल को टीका लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। शादी के बाद केएल राहुल का यह पहला जन्मदिन हैं, जिसे वह अथिया के साथ मना रहे हैं। केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। कन्नूर लोकेश राहुल एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू स्तर पर कर्नाटक के लिए दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान भी हैं। केएल राहुल के 31वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। इस खास मौके पर केएल राहुल को उनके ससुर सुनील शेट्टी ने भी खास अंदाज में विश किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी ने किया विश

अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास अंदाज में विश किया हैं। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं, जिसमें उन्होंने केएल राहुल के साथ एक फोटो साझा की हैं। यह फोटो अथिया और केएल राहुल के शादी के वक्त की हैं। फोटो में सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल को टीका लगा रहे हैं। यह फोटो दोनों की बेहद खूबसूरत हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा ‘आप हमारे जीवन में धन्य हैं … जन्मदिन मुबारक हो बाबा।’

केएल राहुल ने दिया रिप्लाई

इस पोस्ट पर केएल राहुल ने भी रिएक्ट किया हैं। केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की पोस्ट पर रेड हार्ट और एविल आई वाला इमोजी लगाया हैं। इसके अलावा केएल राहुल को विश करने वालों की लाइन लगी हैं हर कोई खिलाड़ी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा हैं। केएल राहुल के फैन पेज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे मेरी जान। वहीं एक यूजर ने लिखा मास्टर क्लास के राजा केएल राहुल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केएल राहुल की बात करें तो वह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हैं।