newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karan Deol Wedding: बेटे करण की मेहंदी में सनी देओल का जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस बोले- पाजी कमाल कर दी

Karan Deol Wedding: अब इस बीच सोशल मीडिया पर इस फैमिली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सबके चहीते तारा सिंह यानी सनी देओल खुशी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सनी देओल का ये वायरल वीडियो…

नई दिल्ली। ‘यह ढाई किलो का हाथ जब उठता है न, तो इंसान उठता नहीं…उठ जाता है…’ ये डॉयलॉग सुनकर तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात करने जा रहे हैं। अगर आपका जवाब सनी देओल है तो आप एक दम सही है। बता दें, इस वक्त सनी देओल अपने लाडले बेटे करण देओल की शादी को लेकर चर्चा में हैं। देओल परिवार में खूब जश्न का माहौल है। लगातार इस फैमली में जारी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर इस फैमिली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सबके चहीते तारा सिंह यानी सनी देओल खुशी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सनी देओल का ये वायरल वीडियो…

Sunny Deol

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर सनी देओल का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो फंक्शन में झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी देओल ब्लैक लुक में हेंडसम लग रहे हैं। देखा जा सकता है कि सनी ‘नाच पंजाबन’ गाने पर अपने डांस का कमाल दिखा रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sunny Deol

फैंस बरसा रहें हैं वीडियो पर प्यार

सोशल मीडिया पर सनी देओल का ये डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपना प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी देओल के डांस को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, “हमारे पाजी के वही सेम डांस स्टेप”। तो वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसा डांस करो कि चार लोग ये पूछे कि करना क्या चाहते हो?”।

Karan Deol

आपकी बता दें, धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल की जल्द शादी होने वाली है। देओल परिवार में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है। एक के बाद एक अलग-अलग फंक्शन की तस्वीरें सामने आ रही है। बीते 15 जून को करण का मेहंदी फंक्शन था। अब देखना होगा कि कब करण दुल्हा बन नज़र आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)