newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sushmita Sen Affairs: 10 से ज्यादा अफेयर करने के बावजूद अधूरी रह गई सुष्मिता सेन की प्रेम कहानी, अब कर रही 9 साल बड़े शख्स को डेट

Sushmita Sen Affairs: एक्ट्रेस का नाम जब से ललित मोदी के साथ जुड़ा है तब से सोशल मीडिया पर मीम्स पर बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स दोनों के रिश्ते से खुश है तो कुछ रिश्ते का मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड की फोटोज भी शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली। सुष्मिता सेन कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस का नाम जब से ललित मोदी के साथ जुड़ा है तब से सोशल मीडिया पर मीम्स पर बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स दोनों के रिश्ते से खुश है तो कुछ रिश्ते का मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड की फोटोज भी शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस अभी तक कितने लोगों पर अपना दिल हार चुकी हैं। मोटा-मोटा अंदाजा लगाया जाए तो एक्ट्रेस के अब तक 10 से ज्यादा अफेयर रह चुके हैं।

वसीम अकरम– सुष्मिता सेन वसीम अकरम को डेट कर चुकी हैं। वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे जगजाहिर थे। कहा जाता था कि दोनों अपने रिश्ते के लेकर काफी सीरियस थे और शादी करना चाहते थे।

विक्रम भट्ट– एक्ट्रेस विक्रम भट्ट को भी डेट कर चुकी है। दोनों की लव स्टोरी फिल्म दस्तक के दौरान शुरू हुई थी। जिसके बाद काफी समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। बता दें कि दोनों में उस वक्त  7 साल का एज गैप था। विक्रम सुष्मिता से 7 साल बड़े थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रणदीप हुड्डा- रणदीप हुड्डा का नाम भी सुष्मिता के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला और 3 तीन साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। रणदीप मीडिया में भी अपने और सुष्मिता के अफेयर के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप उनकी जिंदगी का सबसे बेकार फेज था।

इम्तियाज खत्री– इम्तियाज खत्री को भी एक्ट्रेस डेट कर चुकी हैं। खत्री एक्ट्रेस से 14 साल छोटे थे। दोनों के रिलेशनशिप ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

बंटी सजदेह- एक्ट्रेस का नाम बंटी सजदेह के साथ भी लिंकअप हुआ था। बता दें कि बंटी सजदेह एक्ट्रेस के एक्स मैनेजर थे। दोनों को पब्लिक प्लेस पर हाथों में हाथ डाले देखा गया था हालांकि दोनों ने ही रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया था।

ऋतिक भसीन– लिस्ट में ऋतिक भसीन का नाम भी शामिल हैं। दोनों का रिलेशनशिप चार साल तक चला था। कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि ये लव स्टोरी भी ज्यादा नहीं चली। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय नारंग, मुदस्सर अजीज और रोहमन शॉल के साथ भी जुड़ा है।