newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टेलीविजन पर हो रहा ‘रामायण’ का प्रसारण, सोशल मीडिया पर ‘मंथरा’ बोलकर लोग कर रहे स्वरा भास्कर को ट्रोल

90 के दशक की रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन पर किया जा रहा है। लेकिन भारत में रामायण के प्रसारण के दौरान एक बॉलीवुड अभिनेत्री की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है और वो अभिनेत्री हैं स्वरा भास्कर।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉक डाउन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के देशव्यापी लॉक डाउन का ऐलान किया था जो कि 14 अप्रैल को खत्म होना है। भारत के अलावा दुनिया के जिन भी देशों में लॉक डाउन लागू किया गया है वहां की सरकारों ने घरों में बंद लोगों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।

ramayan

वहीं भारत में भी लोगों के घरों में रहने के दौरान मनोरंजन की पूरी सुविधा की गई है। इसलिए उनकी डिमांड पर 90 के दशक की रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन पर किया जा रहा है। लेकिन भारत में रामायण के प्रसारण के दौरान एक बॉलीवुड अभिनेत्री की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है और वो अभिनेत्री हैं स्वरा भास्कर।

swara bhaskar

वैसे तो स्वरा भास्कर अक्सर ही ट्रोलर्स का शिकार होती रहती हैं, चाहे वह फेसबुक हो इंस्टाग्राम हो या फिर ट्विटर पर, लेकिन इस बार स्वरा भास्कर रामायण के प्रसारण की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस बार शायद स्वरा भास्कर भी यही सोच रही होंगी कि उन्होंने क्या गलती की है। क्योंकि स्वरा भास्कर को ट्रोलर्स ने रामायण के एक किरदार से तुलना करते हुए ट्रोल किया है।

दरअसल मंगलवार की सुबह से ही ट्विटर पर रामायण के 2 मशहूर किरदार रानी कैकई और उनकी नौकरानी मंथरा अचानक से ट्रेंड करने लगे। जिसके बाद लोगों ने स्वरा भास्कर की तुलना मंथरा से करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों ने स्वरा भास्कर को कलयुग की मंथरा तक कह डाला।

मगर स्वरा भास्कर के लिए यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि स्वरा भास्कर को अक्सर ट्रोलर्स द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है और इस बार वह बिना वजह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। आप भी देखिये कैसे स्वरा भास्कर को लोगों ने जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है-