newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने मुस्लिम एक्टिविस्ट Fahad Ahmad संग गुपचुप रचाई शादी

Swara Bhasker: लगातार स्वरा भास्कर को भारत में हुए कई बड़े प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते हुए देखा गया है और अब स्वरा भास्कर ने इस नई खबर से सभी के होश उड़ा दिए हैं।

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर बॉलीवुड कलाकार कम एक्टिविस्ट ज्यादा हैं। लगातार वो मौजूदा सरकार पर हमलावर रहती हैं। हालांकि उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु से उन्होंने खूब नाम कमाया है। और अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड की प्रोटेस्ट गर्ल या कह लें एक्टिविस्ट गर्ल ने शादी भी रचा ली है। काफी दिन तक स्वरा भास्कर ने अपनी शादी को छुपाए रखा लेकिन अब एक वीडियो शेयर किया है जिस बात से ये कन्फर्म हो गया है कि स्वरा भास्कर ने शादी रचा ली है। लगातार स्वरा भास्कर को भारत में हुए कई बड़े प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते हुए देखा गया है और अब स्वरा भास्कर ने इस नई खबर से सभी के होश उड़ा दिए हैं। क्या स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है और अगर की है तो किसके साथ यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें स्वरा भास्कर ने ये जानकारी एक वीडियो शेयर करके दी हैं। जहां पर उन्होंने फहद अहमद के साथ दोस्ती का वीडियो शेयर किया है और ये दोस्ती कब नज़दीकियों में तब्दील हो गई, इसके बारे में बताया है। वीडियो में उनका प्रेम साफ़-साफ़ दिख रहा है। आपको बता दें फहद एक एक्टिविस्ट हैं और सपा के नेता भी हैं। स्वरा के साथ कई जगह पर पहले भी फहद अहमद को देखा गया है और दोनों ही लोग कई बार एक साथ प्रोटेस्ट में भी शामिल हुए हैं।

स्वरा भास्कर और फहद ने सीक्रेट मैरिज की है जिसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला है। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं और आज स्वरा ने जब से वीडियो डाला है तब इस बात की  पुष्टि हो गई  है कि दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी लव स्टोरी की एक वीडियो बनाई है। और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को ही शादी रचा ली थी। स्वरा ने फहद से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की है।

swara

फहद अहमद समाजवादी के यूथ विंग के महाराष्ट्र यूनिट के प्रेजिडेंट हैं। और दोनों ही प्रोटेस्ट के दौरान एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे हैं। स्वरा भास्कर ने फहद के साथ बिताए हुए अपने लम्हों को शेयर किया है और ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे वो दूर के रास्तों को देखते हुए खुद नज़दीक आ गए और फिर एक-दूसरे के हो गए। स्वरा भास्कर और फहद आज से 2 साल पहले करीब 2020 में मिले थे और दोनों प्रोटेस्ट के दौरान करीब आना शुरू हुए। स्वरा ने खुद वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनके प्रेम को परवान चढाने में उनकी बिल्ली का भी योगदान काफी है। उनकी बिल्ली उन दोनों एक दूसरे के करीब लाई और फिर दोनों से रहा नहीं गया। अब दोनों ही कपल शादीशुदा हैं।

फहद अहमद के बारे में बात करें तो हमने आपको पहले ही बताया कि वो समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के लीडर हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ यूनिवर्सिटी से की है। फहद अहमद पहले भी कई प्रोटेस्ट का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन वो चर्चा में तब आए जब उन्होंने सीएए प्रदर्शन के दौरान मुंबई में प्रोटेस्ट किया था और अगस्त क्रान्ति मैदान में धरना भी दिया था। और आपको तो पता ही है एक्टिविस्ट गर्ल स्वरा भास्कर भी सीएए प्रोटेस्ट का हिस्सा रहीं थीं।