newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सॉन्ग ‘एगो बात बताई’ का टीजर रिलीज, खेसारी लाल और रानी की लव केमिस्ट्री देख बावले हुए लोग

Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj New Song Ago Baat Batai: खेसारी लाल यादव और रानी का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है जिसका नाम है ‘एगो बात बताई’। इस गाने का जैसे टीजर रिलीज हुआ, वैसे ही चर्चा का बाजार गुलजार हो गया है। 51 सेकंड के इस टीजर में खेसारी और रानी की लव केमिस्ट्री देखने लायक है। अब तक करीब पांच लाख लोगों ने इस गाने का टीजर देखा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का बोल-बाला है। समय-समय पर खेसारी लाल अपने हिट गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आए ‘नींबू खरबूजा भईल 2’ और ‘मुर्गा ह असली’ गानें लोगों को काफी पसंद कर रहे है। जिसका नतीजा ये है कि ये गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहे है और शायद इसलिए भी खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार कहा है। खैर, इन सभी बातों से इतर खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही सुंदर एक्ट्रेस रानी से कुछ ऐसा कह दिया है जिससे फैंस के मन में सवालों का जंजाल बुन गया। दरअसल खेसारी लाल ने रानी से कहा कि, ‘एगो बात बताई’, अब क्या था फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर वो कौन सी बात है जो खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस से कहना चाह रहे हैं और अगर आपको भी इस सवाल का जवाब जानना है तो इस खबर को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

keshari and Shilpi

दरअसल खेसारी लाल यादव और रानी का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है जिसका नाम है ‘एगो बात बताई’। इस गाने का जैसे टीजर रिलीज हुआ, वैसे ही चर्चा का बाजार गुलजार हो गया है। 51 सेकंड के इस टीजर में खेसारी और रानी की लव केमिस्ट्री देखने लायक है। अब तक करीब पांच लाख लोगों ने इस गाने का टीजर देखा है। एक्ट्रेस रानी की बात करें तो, इनके ठुमको पर तो पूरा पूर्वांचल फिदा है। खेसारी लाल और रानी कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो दे चुके हैं और अब एक और गाना ‘एगो बात बताई’ का रिलीज होने वाला है। तो आप सभी को बता दें कि ‘एगो बात बताई’ सिर्फ एक गाने का शीर्षक है और इसमें कोई सोच-विचार करने वाली बात नहीं है।



वहीं बात करें इस गाने की तो इसको अपनी मधुर आवाज खुद खेसारी लाल यादव ने दी है और इनका साथ भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। ‘एगो बात बताई’ गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है और इसे पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। बता दें इस गाने को 9 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि जब भी कोई नया भोजपुरी गाना या फिल्म रिलीज की जाती है फैन्स अपना प्यार बखूबी लुटाते हैं और तो और अब भोजपुरी गानों की पहुंच सिर्फ पूर्वांचल में नहीं है, बल्कि हिंदी भाषी राज्यों में भी इसके दर्शकों में वृद्धि हो रही है।