newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पहाड़ों की वादियों में खेसारी लाल यादव का रोमांस, जॉर्जेट साड़ी में एक्ट्रेस ने दिखाई अदाएं

Khesari Lal Yadav’s new song Najariya Ke Dosh Lagata: गाने में खेसारी का लुक काफी अलग है। एक्टर ने गाने में लंबे बाल रखे है और क्लीन शेव है।एक्टर का लुक पहले के लुक्स की तुलना में काफी अलग है। बात करें गाने की तो नजरिया के दोष लगाता गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के बड़े और ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया की हिट मशीन कहा जाता है। उनके फैंस का मानना है कि जब भी खेसारी का नया गाना आता है तो सोशल मीडिया पर जलजला आ जाता है और सारे सिस्टम हैंग हो जाते हैं। खैर ये तो फैंस का खेसारी के लिए प्यार है और अब फैंस के प्यार को और ज्यादा बढ़ाने के लिए एक्टर नया रोमांटिक गाना लेकर आ रहे हैं जिसमें वो नई हिरोइन के साथ रोमांस कर रहे हैं। गाने का टीजर आ गया है, तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

नई हिरोइन के साथ खेसारी का रोमांस

खेसारी लाल यादव के नए गाने का टीजर अभी रिलीज किया गया है। गाने का नाम है- नजरिया के दोष लगाता। गाने का टीजर सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।टीजर में एक्टर सपना चौहान के जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं,जो ब्लू जॉर्जेट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। गाने को पहाड़ी और हरियाली के बीच शूट किया गया है और अभी टीजर को सिर्फ म्यूजिक के साथ रिलीज किया गया है। टीजर बहुत ही शानदार है लेकिन पूरा गाना कब रिलीज होगा..इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


क्वीन शेव में दिखे एक्टर

गाने में खेसारी का लुक काफी अलग है। एक्टर ने गाने में लंबे बाल रखे है और क्लीन शेव है।एक्टर का लुक पहले के लुक्स की तुलना में काफी अलग है। बात करें गाने की तो नजरिया के दोष लगाता गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया हैं, जबकि म्यूजिक और लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और पवन पांडे ने लिखे हैं। फैंस को टीजर काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी का करता-धरता खेसारी लाल यादव ब्रांड है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बवाल सॉन्ग लग रहा है,…कब रिलीज होने वाला है..।