
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। पवन के गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि हर वर्ग के लोग पवन सिंह के गानों को पसंद करते हैं। बॉलीवुड में एंट्री के बाद से ही पवन सिंह की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। एक्टर ने हाल ही में स्त्री-2 में आई नहीं गाना जो गाया है। अब एक्टर का नया गाना “अंखिया में नासा बा” रिलीज होने वाला है और आज गाने का रोमांटिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए देखते हैं कि टीजर में क्या खास है।
सूर्यवंशम का पहला गाना रिलीज
पवन सिंह के लेटेस्ट रोमांटिक ट्रेक “अंखिया में नासा बा” का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। ये गाना एक्टर की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशम का है,जिसमें एक्टर आस्था सिंह के साथ रोमांस करते दिखे हैं। ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन ये इस फिल्म का पहला गाना है,जिसमें पवन सिंह आस्था सिंह की आंखों में खो गए हैं और अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। आस्था खुद भी पवन सिंह के प्यार में लट्टू दिख रहे हैं। गाने का टीजर बहुत प्यारा है, अब फुल गाना कब रिलीज होगा, ये देखने वाली बात होगी।
View this post on Instagram
रिलीज हो चुका है सूर्यवंशम का ट्रेलर
इस गाने को पवन सिंह और आव्या दुबे ने गाया है। जबकि लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल हैं, जबकि डायरेक्टर विक्की यादव हैं। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में पवन सिंह का एक्शन अवतार देखने को मिला है। ट्रेलर में पवन सिंह दुश्मनों को हवा में उड़ा-उड़ा कर मार रहे हैं। काम की बात करें तो पवन सिंह का सड़िया गाना भी रिलीज हुआ है और उससे पहले वो कई बोलबम गाने रिलीज कर चुके हैं।