
नई दिल्ली। नितीश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ”’रामायन” का इंतजार फैंस को काफी दिनों से था। बीच में फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। फैंस काफी समय से रामायण की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने आज इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया गया है। तो चलिए बताते हैं इस बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
रिलीज हुआ रामायण का टीजर:
नितीश तिवारी की रामायण का आज टीजर रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत होती है इतिहास से जहां बेहतरीन VFX और ग्राफिक्स का इस्तेमाल कर बताया गया है कि कैसे हजारों सालों से लोग की आस्था भगवान राम में बनी हुई है। टीजर में कास्ट और क्रू का परिचय दिया जाता है लेकिन पूरे टीजर का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन रणबीर कपूर रहे। जी हां टीजर के अंत में रणबीर कपूर की झलक दिखती है।
रणबीर टीजर के अंत में प्रभु राम के अवतार में भगवा धोती पहने धनुष चलाते नजर आ रहे हैं। टीजर में साउथ सुपरस्टार यश की भी झलक देखने को मिलती है। बता दें कि नितीश तिवारी की रामायण में यश ने रावण की भूमिका निभाई है।
View this post on Instagram
टीजर शेयर कर नितीश तिवारी ने लिखा है- ”दस साल की आकांक्षा। दुनिया के सामने अब तक के सबसे महान महाकाव्य को लाने का अथक दृढ़ संकल्प। दुनिया के कुछ बेहतरीन लोगों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का नतीजा कि रामायण को सबसे ज़्यादा श्रद्धा और सम्मान के साथ पेश किया जाए। शुरुआत में आपका स्वागत है। आइए राम बनाम रावण की अमर कहानी का जश्न मनाएँ। हमारा सच। हमारा इतिहास।”