newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Allegations on Terence Lewis: सरेआम नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने लगे टेरेंस लुईस, Video वायरल हुआ तो बोले- वहां चार-चार…

Allegations on Terence Lewis: दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सोशल मीडिया पर टेरेंस लुईस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने हाथों से नोरा को गलत तरीके से छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर पूरा बवाल छिड़ा हुआ है।

नई दिल्ली। टेरेंस लुईस (Terence Lewis) मशहूर डांस कोरियोग्राफर हैं। अक्सर आपने इन्हें डांसिंग शो में जज की कुर्सी पर बैठे हुए देखा होगा। टेरेंस लुईस वैसे तो अक्सर ही अपने डांस की वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वो विवादों में फसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सोशल मीडिया पर टेरेंस लुईस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने हाथों से नोरा को गलत तरीके से छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर पूरा बवाल छिड़ा हुआ है।

Allegations on Terence Lewis.

क्या है ऐसा वीडियो में…

मशहूर डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की तरह ही नोरा फतेही भी अपने डांस और बोल्ड फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने डांस की बदौलत ही एक्ट्रेस अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने डांस का जलवा बिखेरती हुई दिख चुकी है। हालांकि इस वक्त नोरा फतेही और टेरेंस लुईस का नाम एक वीडियो के सामने आने के बाद से वो चर्चा में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही उनके आगे खड़ी हुई है और वो एक्ट्रेस की बेक को टच करते हुए अपने हाथों को आगे लाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद टेरेंस लुईस को काफी ट्रोल किया जा रहा था जिसके बाद अब कोरियोग्राफर ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Allegations on Terence Lewis

टेरेंस लुईस ने पूरी घटना के पीछे का सच बताते हुए कहा कि उस रात हमारे पॉडकास्ट शो में दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आईं हुईं थी। गीता कपूर, मैं, और नोरा फतेही जो कि मलाइका को कोविड होने की वजह से वहां आई हुई थी उनका (शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी) स्वागत करते हैं। हम उनका वेलकम कर रहे थे लेकिन कब मेरा हाथ नोरा को लगा, मुझे नहीं पता। इस वीडियो को जूम करके वायरल किया जा रहा है। वहां स्टेज पर चार-चार कैमरे लगे थे तो मैं ऐसा क्यों करता। नोरा और मैं अच्छे दोस्त और प्रोफेशनल डांसर हैं। हमने साथ में काफी काम किया है। मैंने कभी नोरा को गलत नजर से नहीं देखा।


इसके आगे टेरेंस लुईस ने ये भी बताया कि उनके लिए जो भी बातें कहीं गई वो सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे गालियां दी गई जबकि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। खैर टेरेंस लुईस ने तो इस पूरे मामले का सच सबके सामने रख दिया है अब देखना ये होगा कि उन्हें ट्रोल करने वाले शांत होते हैं या फिर उनकी ट्रोलिंग को जारी रखते हैं।