newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Filmfaire Awards 2022: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 का 67 वें संस्करण का आगाज,रणवीर सिंह से लेकर पंकज त्रिपाठी तक किए गए अवॉर्ड से सम्मानित

Filmfaire Awards 2022: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के उन धुनंदरों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने इस मंच पर आकर अवॉर्ड हासिल किया

नई दिल्ली। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 एक बार फिर बॉलीवुड के जबरदस्त कलाकारों को उनका इनाम देने के लिए वापसी कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सभी सितारे इस जश्न में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हां, 67 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट का अनाउसमेंट होने के बाद पहले ही इसका बज बना हुआ था। लेकिन, विजेताओं की सूची ने सभी के चेहरे पर एक नई खुशी ला दी है। साल की लगभग हर बेहतरीन फिल्म को इस लिस्ट में जगह दी जाती है, लेकिन विनर तो कोई एक ही होता हैं। तो चलिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के उन धुनंदरों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने इस मंच पर आकर अवॉर्ड हासिल किया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की विजेता

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की विजेताओं की बात करें तो रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर लीड रोल के लिए अवार्ड मिला था। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस वक्त अभिनेता अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग स्टेज पर पहुंचे थे। साथ ही अवार्ड लेते वक्त काफी भावुक भी दिखाई दिए थे।

एक्टर रणवीर सिंह के अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी ‘शेरशाह’ ने भी फिल्म फेयर के मंच पर अवॉर्ड जीता। सिद्धार्थ की जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।

एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमि के लिए पुरस्कार दिया गया। फिल्म में उनकी एक्टिंग के कारण से उन्होंने ये खिताब अपने नाम कर लिया।

बॉलीवुड के बेहतरीन और सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान कमाने वाले पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म मिमि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

एक्टर विक्की कौशल ने भी बेस्ट अभिनेता का खिताब अपने नाम किया। अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया।

विद्या बालन ने भी अपनी जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता और अपनी फिल्म शेरनी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड हासिल किया।