newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sana Khan Baby Boy: सना खान के घर में गूंजी बच्चे की किलकारी, अनस सैयद बने एक बेटे के पिता

Sana Khan Baby Boy: अनस सैयद और सना खान आज माता-पिता बन गए है। इस बात की जानकारी खुद सना ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। सना ने काफी अलग अंदाज में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। सना ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हथेलियां दिखाई दे रहे है। जिससे ये पता चलता हैं कि सना और अनस दोनों माता-पिता बन गए है।

नई दिल्ली। शादी के बाद शोबीज की दुनिया को अलविदा कहने वाली सना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सना भले ही अब इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कभी वीडियोज और फोटो के जरिए रूबरू होती रहती है। सना खान आज बहुत खुश है। सना मां बन चुकी है और उनके घर नन्हें बच्चें की किलकारी गूंजी है। जी हां अनस सैयद और सना माता पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेट को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

अनस सैयद और सना खान माता-पिता बने

दरअसल, अनस सैयद और सना खान आज माता-पिता बन गए है। इस बात की जानकारी खुद सना ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। सना ने काफी अलग अंदाज में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। सना ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हथेलियां दिखाई दे रहे है। जिससे ये पता चलता हैं कि सना और अनस दोनों माता-पिता बन गए है। इस वीडियो में लिखा हैं कि अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा और उसे पूरा किया और आसान किया और जब अल्लाह ताला देता हैं तो खुश और मुशरत के साथ देता है तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।

सना ने पोस्ट कर दी जानकारी

अल्लाह हमें हमारे बच्चे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनाये। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनना है। जजाकअल्लाह खैर, आपके प्यार और दुआ के लिए जिसने हमारी इस खूबसूरत यात्रा पर हमारे दिलों और आत्माओं को खुश कर दिया। इस वीडियो पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं। एक यूजर ने लिखा माशाल्लाह अल्लाह आपके बेटे को भी दीन के लिए कुबूल करे या हमे भी। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा माशाल्लाह, बहुत बहुत मुबारक अल्लाह आपको और बच्चे को बहुत सेहत तंदुरुस्ती दे आमीन। वहीं एक यूजर ने लिखा अल्लाह आपके बेटे को नेक और एकमात्र बनाए आप दोनों के जैसा आमीन।