
नई दिल्ली। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी एक बार फिर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। लंबे समय से फैंस भी इस शो का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर फैंस का इंतजार ख़त्म हुआ है और फ़ाइनली ये शो ऑन एयर होने के लिए तैयार है। ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ के कुछ एपिसोड्स अफ्रिका के केप टाउन में शूट किए जाएंगे। इसके लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स केप टाउन जाएंगे।
इसी के साथ शो के सभी प्रतियोगियों के नाम से पर्दा भी हट गया है। शो के 12वें सीजन में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी और राजीव अदतिया जैसे फेमस सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। तो चलिए नजर डालते हैं शो से इन 12 शूरवीरों की पहली तस्वीर पर।
रुबीना दिलैक
‘बिग बॉस 14’ की विनर रही बॉस लेडी टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में खतरों से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रुबीना को ‘छोटी बहू’ में राधिका और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
शिवांगी जोशी
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली शिवांगी जोशी भी रोहित शेट्टी की भयानक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।
प्रतीक सहजपाल
‘बिग बॉस 15’ फेम प्रतीक सहजपाल भी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एक्शन करते नजर आएंगे।
मुनव्वर फारूकी
स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘लॉक अप’ विनर मुनव्वर फारूकी को आप ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन में चुनौतियों का सामना करते हुए देखेंगे।
अनेरी वजानी
अनेरी वजानी टीवी इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। ये भी खतरों के खिलाड़ी शो में स्टंट करती नजर आएंगी।
जन्नत जुबैर
सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर भी इस शो में स्टंट करती हुई नजर आएंगी। वह अपने पहले धारावाहिक ‘फुलवा’ के लिए लोकप्रिय हैं, जहां एक बाल कलाकार के रूप में उनकी जमकर तारीफ़ की गयी थी।
सृति झा
फेमस शो कुमकुम भाग्य फेम सृति झा भी रोहित शेट्टी के इस शो में एक्शन का तड़का लगाती हुई नजर आएंगी।
तुषार कालिया
मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया इस शो का हिस्सा होने वाले हैं। डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भाग लेने वाले कोरियोग्राफर और रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के स्टेज डायरेक्टर ने बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
एरिका पैकर्ड
पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगी।
चेतना पांडे
‘एस ऑफ स्पेस’ फेम चेतना पांडे भी इस शो में एंट्री लेने वाली हैं।
राजीव अदतिया
पूर्व मॉडल और ‘बिग बॉस 15’ फेम राजीव अदतिया भी खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगे। राजीव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में ‘बिग बॉस 15’ में प्रवेश किया थ।