newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Akkineni Nagarjuna: किंग ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर नागार्जुन अक्किनेनी का जन्मदिन आज, साल 1986 में लीड एक्टर के तौर पर फिल्म विक्रम से साउथ सिनेमा में की एंट्री

Happy Birthday Akkineni Nagarjuna: 1986 में उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर फिल्म विक्रम से साउथ सिनेमा में एंट्री कर ली, जिसके बाद उन्होंने काफी तारीफें बटोरीं। नागार्जुन ने अपने करियर में सौ फिल्मों में काम किया है

नई दिल्ली। किंग ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर नागार्जुन अक्किनेनी आज अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को तब के मद्रास यानी अब के चेन्नई में वेटरन एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के घर पर हुआ था। पहली बार वो अपने पिता के साथ फिल्म सुदीगुंडालु में दिखाई दिए थे। बतौर चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्हें इस फिल्म में काफी लाइक किया गया। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने मिशिगन से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की। इन सब के बाद भी उनका रुझान फिल्मों में ही था तो 1986 में उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर फिल्म विक्रम से साउथ सिनेमा में एंट्री कर ली, जिसके बाद उन्होंने काफी तारीफें बटोरीं। नागार्जुन ने अपने करियर में सौ फिल्मों में काम किया है।

नागार्जुन की फैमिली

हम आपको बता दें नागार्जुन की पूरी फैमिली फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती है। फिल्म दयालु में नागार्जुन की पूरी फैमिली दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके पिता एएनराव, बेटे नागा चैतन्य और साथ में बहू सामंथा भी दिखाई दी थीं। हालांकि, अब नागा चैतन्या और सामंथा एक दूसरे से अलग हो चुके है। साल  में दोनों कपल ने तालाक ले लिया था। नागार्जुन एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर, एंत्रप्रेन्योर और टेलीविजन प्रेजेंटर भी हैं।

नागार्जुन का संपत्ति

नागार्जुन और उनकी पत्नी नॉन गवर्मेंनट ऑर्गनाइजेशन ब्लू क्रॉस ऑफ हैदराबाद के को-फाउंडर भी है। साथ ही वो 800 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। वो स्पोर्ट्स में भी खास दिलचस्प रखते हैं लिहाजा उन्होंने मुंबई मास्टर्स टीम के को-ऑनर भी हैं। फिलहाल नागार्जुन फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ 63 साल के नागार्जुन भी दिखाई देने वाले हैं।