newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pallavi Dey: बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पल्लवी बंगाली फिल्म और सीरियल की फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने टीवी  शो ‘Mon Mane Na’ में लीड रोल में नजर आ रही थीं। पल्लवी के करियर की बात करें तो टीवी सीरियल ‘Resham Jhanpi’ में काम करने के बाद उन्हें खास पहचान थी। दर्शक उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते थे।

नई दिल्ली। बंगाली फिल्मी में अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोहने वाली अभिनेत्री पल्लवी डे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। प्राथमिक जांच के उपरांत प्रकरण आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फंदे से लटकते शव को उपचार हेतु इस आस में अस्पताल ले जाया गया कि जान बचाई जा सकती है, लेकिन रास्ते में ही अभिनेत्री ने दम तोड़ चुकी थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलवक्त, प्रथम दृष्टया उपरोक्त मामले के संदर्भ में कोई भी अधिकृत टिप्पणी करना मुश्किल है। पुलिल मामले की जांच में जुटी है। जांच संपन्न होने का इंतजार है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह जाहिर हो सकें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने करियर में आ रही उथल-पुथल से परेशान चल रहीं थीं। ऐसे में उपरोक्त आत्महत्या को  एक्ट्रेस के करियर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन अभी कोई भी अधिकृत टिप्पणी खबर की विश्वनियता को खतरे में डाल सकती है। बता दें कि जिस कमरे में अभिनेत्री का शव मिला है, वहां की सूरतेहाल को भी अवलोकनात्मक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। चलिए, ये तो रही अभिनेत्री के संदर्भ में ताजा अपडेट्स। अब इस संदर्भ में जैसी ही कोई जानकारी प्रकाश में आएगी तो हम आपको सबसे पहले सूचित करेंगे। लेकिन, आइए उससे पहले एक नजर एक्ट्रेस के करियर पर डालते हैं।

Bengali actress Pallavi Dey was found dead at her flat in Kolkata on Sunday morning.

तो ऐसा रहा अभिनेत्री का करियर..!!

पल्लवी बंगाली फिल्म और सीरियल की फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने टीवी  शो ‘Mon Mane Na’ में लीड रोल में नजर आ रही थीं। पल्लवी के करियर की बात करें तो टीवी सीरियल ‘Resham Jhanpi’ में काम करने के बाद उन्हें खास पहचान थी। दर्शक उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते थे। अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सुनकर सभी हैरान हैं कि आखिर वो ऐसा कदम ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकती है। फिलहाल, पुलिस जांच का सिलसिला जारी है। अब ऐसी स्थिति में मामले की सच्चाई क्या है। यह तो फिलहाल पुलिस जांच संपन्न होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।