नई दिल्ली। जब भी किसी कॉमेडी क्वीन को याद किया जाता है तो सबसे पहले जहन में भारती सिंह (Bharti Singh) का नाम आता है। हाल ही में कॉमेडियन ने बेहद ही क्यूट बेटे को जन्म दिया है। वैसे तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है लेकिन प्यार से घर में सभी नन्हे लक्ष्य को गोला कहकर बुलाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर गोला उर्फ लक्ष्य (Gola Aka Laksh) के वीडियो सामने आते रहते हैं। लोग भी गोला के इन वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में जो चीज लोगों को खासा पसंद आ रही है वो है गोला की प्यारी स्माइल…नन्हें गोला का ये वीडियो इतना प्यारा है कि लोग इन वीडियो को देखने के बाद हर्ष और भारती सिंह के बेटे पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें, भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है जिसमें 66.6k फॉलोअर्स हैं। इस फॉलोअर्व को देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोला अभी से कितना पॉप्यूलर है। इतना ही नहीं हर दिन के साथ गोला की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। अब गोला का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा सकता है कि लक्ष्य किसी की गोदी में है और उठने की कोशिश कर रहा है। इस बीच कैमरे पर भी गोला अपनी नजरे बनाए हुए है। वीडियो में भारती सिंह के बेटे की प्यारी हंसी भी देखने को मिल रही है। वीडियो में लक्ष्य हर बार की तरह काफी क्यूट लग रहा है।
यहां देखें भारती सिंह के बेटे का क्यूट वीडियो
View this post on Instagram
आपको बता दें, इसी साल 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अब जल्द ही भारती सिंह ‘सारे गामा पा लिटिल चैम्प्स’ में बतौर जज नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर करके कॉमेडियन ने इसका ऐलान किया था।