newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Elephant Whisperers: बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में पहली बार भारत की दो महिलाओं ने ऑस्कर में रचा इतिहास

The Elephant Whisperers: बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में ये अवार्ड द एलिफेंट व्हिसपरर्स फिल्म को दिया गया है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए ऑस्कर की स्टेज पर निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस मौजूद रहे। भारत की पहली ये महिलाएं हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 अवॉर्ड आज भारत के नाम हुआ है। करीब दो अवॉर्ड आज भारत में आए हैं। एक अवॉर्ड भारत की प्रतिष्ठित फिल्म और देश से विदेश तक सराही जाने वाली फिल्म आरआरआर के गीत नाटू-नाटू को मिला है। नाटू-नाटू को ये अवॉर्ड बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में मिला है। इस पुरुस्कार को लेने के लिए, ऑस्कर के स्टेज पर एम. एम कीरवानी और चंद्रबोस मौजूद रहे। अवार्ड को जीतने के बाद पूरी ही टीम की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वहीं दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड जो भारत के नाम वो बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में मिला है। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में ये अवार्ड द एलिफेंट व्हिसपरर्स फिल्म को दिया गया है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए ऑस्कर की स्टेज पर निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस मौजूद रहे। भारत की पहली ये महिलाएं हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

पहली बार ये इतिहास हुआ है जब दो महिलाओं ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। भारत के लिए और भारत की तमाम महिलाओं के लिए ये बेहद सम्मान की बात है। जब दो महिलाओं ने ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। इसके अलावा उनके द्वारा लिया गया ये अवॉर्ड उन महिलाओं को भी प्रोत्साहित करता है जो अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं लेकिन कुछ बंदिशे और डर उन्हें रोकता है लेकिन इन दो स्टार महिलाओं ने ये दिखा दिया कि कोई भी रुकावट किसी की सफलता में नहीं आ सकती। हमें बस अपनी सफलता की ओर बढ़ते जाना है। आपको बता दें बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में पहली बार ये इतिहास रचा गया है। हालांकि इससे पहले भानु अथैया जी को गांधी फिल्म के ले कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।

निर्माता गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड को लेने के बाद अकादमी का शुक्रिया करते हुए कहा, “ये भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है जिसे दो महिलाओं ने जीता है। 1.4 बिलियन भारतीय ये आपके लिए है। हम सभी ने साथ मिलकर ये पाया है। मैं उन सभी महिलाओं के लिए कहना चाहती हूं जो हमें देख रही हैं भविष्य अच्छा है और हमारा है, और भविष्य यहीं है। धन्यवाद। जय हिन्द।”

आपको बता दें गुनीत मोंगा फिल्म प्रोड्यूसर हैं जो कि कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। Period. End of Sentence फिल्म ने साल 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म में अपना नाम दर्ज़ किया था जिसमें गुनीत एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर थीं। इन्होने गैंग ऑफ़ वासेपुर, मसान, द लंचबॉक्स और पगलैट जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 2023 में उनकी फिल्म कटहल भी रिलीज़ होने वाली है जो कि कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

वहीं कार्तिकी गोंसाल्विस तमिलनाडु में पली बढ़ी हैं। कार्तिकी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और फोटोग्राफर हैं। जिन्होंने एक कैमरा ऑपरेटर के तौर अपने करियर की शुरुआत एनिमल प्लैनेट और डिस्कवरी चैनल से की है। द एलिफेंट व्हिसपरर्स इनके निर्देशन में बनी इनकी पहली फिल्म है जिसने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है।