newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दशहरा पर रिलीज होगी फिल्म Animal, सिनेमाघरों में चलेगा इन सितारों का जादू

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की नई फिल्म ‘एनीमल’ (Animal) का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारें नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की नई फिल्म ‘एनीमल’ (Animal) का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई सितारें नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दशहरा पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही फिल्म का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रणबीर की आवाज सुनाई दे रही है।

animal 2

फिल्म एनीमल में रणबीर और अनिल के अलावा बॉबी देओल और परिणिति चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो, इस फिल्म में अनिल कपूर और रणबीर कपूर बाप-बेटे की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा इसमें रणबीर कपूर की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। रणबीर कपूर इसमें साइकोपैथ हसबैंड की भूमिका में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी।

animal 2
इस वीडियो में रणबीर कहते हैं, ‘पापा, अगले जनम में आप मेरा बेटा बनना फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप। क्योंकि उसके अगले जनम में वापस मैं बेटा और आप पापा… तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हो ना पापा? बस आप समझ लो तो काफी है।’

इस फिल्म को ‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के तौर पर नजर आएंगे।