
नई दिल्ली। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके घर-परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर है। इधर एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें इसके लिए खुभकामनाएं भेज रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाई है साथ ही बेटी का नाम क्या रखा है इसका भी खुलासा कर दिया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस की नन्हीं बेटी के पैरों को दिखाया गया है। इसके साथ ही बेटी का नाम क्या रखा है बिपाशा ने इस बात का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बासु सिंह ग्रोवर रखा है।
View this post on Instagram
आपको बता दें,बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। शादी के बाद साल 2018 में खबरें थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी हैं। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं है।
View this post on Instagram
पांच दिन पहले शेयर किया था ऐसा वीडियो
बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस बड़ी संख्या में है ऐसे में एक्ट्रेस उनके लिए लगातार पोस्ट करती रहती है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं। अभी डिलवरी से पांच दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो नाचते हुए बता रही थी कि जल्द ही उनका बच्चा आने वाला है। वहीं, आज एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है।