newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद गुजरात दंगे पर फिल्म बनाने की उठी मांग, पहले भी देखने को मिल चुकी हैं ऐसी फिल्में

The Kashmir Files:सुशांत सिंह राजपूत स्टारर की फिल्म काय पो छे की कहानी तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। ओमी, गोविंद और ईशान तीनों अहमदाबाद में रहते हैं। तीनों मिलकर खेल अकादमी शुरू करते हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है। तभी गोधरा कांड के बाद कुछ ऐसा होता है कि दोस्तों के बीच मतभेद हो जाता है।

नई दिल्ली। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा है। कई लोग ने ते गुजरात में हुए दंगों पर भी फिल्म बनाने की मांग उठी दी हैं। इस बीच ट्विटर पर लगातार गुजरात फाइल्स ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी गुजरात के गोधरा कांड पर भी फिल्में बन चुकी हैं। चलिए आज यहां इन फिल्मों पर भी डालते हैं एक नजर।

KAI PO CHAI

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर की फिल्म काय पो छे की कहानी तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित है। ओमी, गोविंद और ईशान तीनों अहमदाबाद में रहते हैं। तीनों मिलकर खेल अकादमी शुरू करते हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है। तभी गोधरा कांड के बाद कुछ ऐसा होता है कि दोस्तों के बीच मतभेद हो जाता है। 2013 में में रिलीज हुई काय पो छे के खिलाफ याचिका भी दायर हुई थी। इस दौरान एक ऐडवोकेटर ने आरोप लगाया था कि फिल्म बायस्ड है और इस फिल्म में हिंदू समुदाय के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

KAI PO CJAI 2

फिल्म परजानिया एक पारसी लड़के परजान पीठावाला की कहानी है। मूवी परजान 2002 के दंगों के बाद मिसिंग हो जाता है। इस फिल्म के अंतरगत एक परिवार के संघर्षो के दिखाया गया है। फिल्म परजानिया गुजरात में रिलीज नहीं हुई थी। वहां के सिनेमा मालिकों ने इसके सेंसिटिव कॉन्टेंट को देखने के बाद रिलीज करने से मना कर दिया था। इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह और सारिका लीड रोल में दिखाई दिए थे। परजानिया को देखते हुए लोग राहुल ढोलकिया पर ऐंटी हिंदू फिल्म बनाने के आरोप लगे थे।

PARJANIYA

राकेश शर्मा के डायरेक्शन में बनी एक फिल्म शुरुआत में काफी लम्बे समय तक भारत में बैन थी। जिसके लिए कई कैंपेन चलाए गए थे। जी हां हम बात कर रहें है 2003 में गुजरात दंगों पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के बारे में। जिसका टाइटल था फाइनल सॉल्यूशन। बता दें कि इस फिल्म पर लगे बैन को अक्टूबर 2004 में हटा दिया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को नैशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड भी मिले थे।

SOLUTION

2008 में नंदिता दास ने गोधरा कांड पर फिराक बनाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि गुजरात दंगों के एक महिने बाद आम लोगों की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ा। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दीप्ति नवल, परेश रावल और टिस्का चोपड़ा जैसे ऐक्टर्स शामिल थे।

SOLUTION JHD