newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Filmfare OTT Awards 2023: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में चला ‘जुबली’ का जादू, आलिया भट्ट-विजय वर्मा ने जीता बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Filmfare OTT Awards 2023: विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘जुबली’ ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते। इस वेब सीरीज ने पांच से अधिक अवार्ड अपने नाम किये, जिनमें सिनेमैटोग्राफी, साउंड डिजाइन, मूल साउंडट्रैक, बैकग्राउंड संगीत, सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स कैटेगरी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन भी इसी सीरीज को मिले थे। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट।

नई दिल्ली। फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स 2023 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इन अवार्ड्स का आयोजन 26 नवंबर को किया गया था, जिसमें कई फिल्मीं सितारों ने शिरकत की। रविवार की शाम आयोजित इस अवार्ड नाईट में नील नितिन मुकेश, दिव्या दत्ता, विजय वर्मा, राजकुमार राव और मानवी गगरू समेत कई सितारे फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नजर आए। फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स के चौथे संस्करण में कई फिल्मों और वेब सीरीज का दबदबा देखने को मिला। मोनिका ओ माय डार्लिंग, कोहरा, स्कूप, डार्लिंग्स, सिर्फ एक बंदा काफी है और जहान ने अलग अलग श्रेणियों में कई पुरस्कार हासिल किए। विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘जुबली’ ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते। इस वेब सीरीज ने पांच से अधिक अवार्ड अपने नाम किये, जिनमें सिनेमैटोग्राफी, साउंड डिजाइन, मूल साउंडट्रैक, बैकग्राउंड संगीत, सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स कैटेगरी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन भी इसी सीरीज को मिले थे। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट।

इन वेब सीरीज को मिले अवॉर्ड्स

बेस्ट सीरीज- स्कूप

बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स)– ट्रायल बाइ फायर

बेस्ट डायरेक्टर सीरीज– विक्रमादित्य मोटवानी (जुबली)

बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स)- रणदीप झा (कोहरा)

बेस्टर एक्टर ड्रामा सीरीज मेल– सुविंदर विक्की (कोहरा)

बेस्टर एक्टर ड्रामा सीरीज मेल (क्रिटिक्स)– विजय वर्मा (दहाड़)

बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल– राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाइ फायर)

बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल (क्रिटिक्स)– करिश्मा तन्ना (स्कूप) और सोनाक्षी सिन्हा (दहाड़)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा सीरीज मेल– बरुण सोबती (कोहरा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा सीरीज फीमेल– तिलोत्तमा शोम (दिल्ली क्राइम सीजन 2)

बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज मेल– अभिषेक बनर्जी (द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्ने)

बेस्टर एक्टर कॉमेडी सीरीज फीमेल– मानवी गगरू (टीवीएफ ट्रिपलिंग)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी सीरीज मेल– अरुणाभ कुमार (पिचर्स 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी सीरीज फीमेल– शरनाज पटेल (ट्रपिलिंग सीजन 3)

बेस्ट कॉमेडी सीरीज– पिचर्स 2

बेस्ट नॉन फिक्शनल सीरीज– सिनेमा मरते दम तक

इन ओटीटी फिल्मों को मिले अवॉर्ड

बेस्ट वेब फिल्म- सिर्फ एक बंदा काफी है

बेस्ट डायरेक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म– अपूर्व सिंह कार्की (सिर्फ एक बंदा काफी है)

बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म मेल– मनोज बाजपेयी (सिर्फ एक बंदा काफी है)

बेस्ट एक्टर फिल्म मेल (क्रिटिक्स)– राजकुमार राव (मोनिका ओ माइ डार्लिंग)

बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल– आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)

बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल (क्रिटिक्स)– शर्मिला टैगोर (गुलमोहर), सान्या मल्होत्रा (कटहल)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म मेल– सूरज शर्मा (गुलमोहर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल– अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज 2), शेफाली शाह (डार्लिंग्स)

इन शॉर्ट फिल्मों को मिले अवॉर्ड्स

बेस्ट मेल एक्टर (शॉर्ट फिल्म)– मानव कौल (फिर कभी)

बेस्ट फीमेल एक्टर (शॉर्ट फिल्म)– मृणाल ठाकुर (जहान)

अन्य अवॉर्ड्स

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी– गुंजीत चोपड़ा और दिग्गी सिसोदिया (कोहरा)

बेस्ट ओरिजिनल डायलॉग– करण व्यास (स्कूप)

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले– गुंजीत चोपड़ा, सुदीप शर्मा और दिग्गी सिसोदिया (कोहरा)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन– अपर्णा सूद और मुकुंद गुप्ता (जुबली)

बेस्ट संपादन– आरती बजाज (जुबली)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– प्रतीक शाह (जुबली)

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन– श्रुति कपूर (जुबली)

बेस्ट वीएफएक्स– अर्पण गगलानी (जुबली)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक– अलोकानंद दासगुप्ता (जुबली)

बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक– अमित त्रिवेदी और कौसर मुनीर (जुबली)

बेस्ट साउंड डिजाइन– कुणाल शर्मा और ध्रुव पारेख (जुबली)

बेस्ट स्टोरी– दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– स्वप्निल सोनावणे (मोनिका, ओ माइ डार्लिंग)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन– मीनल अग्रवाल (काला)

बेस्ट संपादन– नितिन बैद (डार्लिंग्स)

बेस्ट वॉइस डिजाइन– अनिर्बान सेनगुप्ता (डार्लिंग्स)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक– अचिंत ठक्कर (मोनिका, ओ माइ डार्लिंग)