newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Night Manager Trailer: द नाइट मैनेजर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, अनिल कपूर की लंका में आदित्य लगाएंगे आग

The Night Manager Trailer: ‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर को अनिल कपूर और बाकी दूसरे स्टार्स ने भी अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। अनिल ने कैप्शन में लिखा है, ‘शैली की लंका जलाने के लिए, शान है तैयार।

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के सीजन 2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इससे पहले ‘द नाइट मैनेजर’ के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। दूसरे सीजन का ट्रेलर देखकर साफ़ हो गया है कि ‘द नाइट मैनेजर’ का ये सीजन और भी शानदार होने वाला है।

‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शान सेन गुप्ता यानि कि आदित्य रॉय कपूर, शैली रूंगटा यानि अनिल कपूर की बनाई लंका में आग लगाने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस सीजन में आप शैली की गर्लफ्रेंड (शोभिता धूलिपाला) को भी शान का साथ देते हुए देखने वाले हैं। ‘द नाइट मैनेजर’ के ट्रेलर को अनिल कपूर और बाकी दूसरे स्टार्स ने भी अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। अनिल ने कैप्शन में लिखा है, ‘शैली की लंका जलाने के लिए, शान है तैयार। आपको बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ का ये सीजन 30 जून से हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा।

इस पॉपुलर वेब सीरीज का निर्देशन प्रियंका घोष और संदीप मोदी ने किया है। द नाइट मैनेजर जॉन ले कार्रे के हॉलीवुड शो द नाइट मैनेजर का हिंदी रीमेक है। इस सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

द नाइट मैनेजर को पहला सीजन काफी सफल रहा था। दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले सीजन में आदित्य रॉय कपूर के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं अनिल कपूर की एक्टिंग के लोग कायल हो गए थे। अब इसका दूसरा सीजन 30 जून से हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा।